फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Jam imposed due to non-testing of injured woman

Mahoba News: घायल महिला का परीक्षण न होने पर लगाया जाम

Thu, 20 Jun 2024 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Thu, 20 Jun 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
Jam imposed due to non-testing of injured woman
बेलाताल (महोबा)। कुल्हाड़ी के हमले से घायल महिला की सीएचसी बेलाताल में डॉक्टरी परीक्षण व इलाज न होने से परेशान परिजनों ने सड़क पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

सीएचसी के बाहर जाम लगने से सड़क पर आवाजाही ठप हो गई। परिजनों का आरोप था कि ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने उनके साथ अभद्रता की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल महिला व परिजनों को काफी समझाने पर करीब एक घंटे बाद जाम खुल सका। बाद में महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल महोबा के लिए रेफर कर दिया गया।
महुआबांध निवासी राकेश कुमार राजपूत की पत्नी सुमन बुधवार को सरकारी टैंकर से पानी भरने गई थीं। तभी दबंग पानी को लेकर विवाद करने लगे। विरोध करने पर दबंगों ने गाली गलौज की और सुमन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इससे सुमन का पैर जख्मी हो गया। परिजन उसे घायल अवस्था में थाना अजनर लेकर पहुंचे और घटना की तहरीर दी।
विज्ञापन

इसके बाद डॉक्टरी परीक्षण कराने सीएचसी जैतपुर आए। यहां मौजूद डाॅक्टर ने रिपोर्ट में 35 साल और आधार कार्ड में 38 साल उम्र होने पर पीड़िता का परीक्षण करने से इन्कार कर दिया। परिजनों ने डॉक्टर से कहा कि वह दोपहर 12 बजे से बैठे हैं। चार घंटे से पीड़िता के पैर से खून निकल रहा है। यदि इलाज नहीं करना है तो रेफर कर दीजिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि इस पर मौजूद डॉक्टर आक्रामक हो गए और गाली-गलौज करने लगे। तब परिजनों ने महिला को स्ट्रेचर सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने मुख्य मार्ग पर ले और जाम लगा दिया। सूचना पर डायल यूपी 112 पुलिस और जैतपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाने का प्रयास किया।
पीड़िता के भतीजे संजय ने बताया कि उसकी चाची सुमन का सीएचसी जैतपुर में मौजूद डाॅक्टर ने इलाज करने से मना किया और अभद्रता की। थाना प्रभारी अजनर प्रवीण कुमार, कुलपहाड़ थाना प्रभारी दिनेश सिंह चंदेल और चौकी प्रभारी एसआई धमेंद्र कुमार के आश्वासन पर करीब एक घंटा बाद जाम खुल सका।

उधर, सीएचसी में ड्यूटी पर मौजूद डाॅ. पवन राजपूत का कहना है कि रिपोर्ट में पीड़िता की उम्र 35 वर्ष और आधार कार्ड में 38 वर्ष थी। उन पर डॉक्टरी परीक्षण के दौरान गंभीर स्थिति की रिपोर्ट देने का दबाव बनाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed