फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   jald ho fasal bima ka bhugtaan

जल्द हो फसल बीमा राशि का भुगतान

Fri, 04 Jun 2021 11:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
jald ho fasal bima ka bhugtaan
कुलपहाड़ (महोबा)। बीमा कराने वाले किसानों ने फसलों के नुकसान की भरपाई की मांग की है। इसको लेकर किसानों ने मुख्यमंत्री के पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के ब्लाक जैतपुर और कुलपहाड़ के किसान अजीज खां, किशोरी लाल सोनी, कंबोद सिंह यादव, रहीम बख्श, बाबूलाल, मदन गोपाल, मुन्ना लाल, मातादीन, अतुल मसीह सहित करीब सौ किसानों ने हस्ताक्षरयुक्त शिकायती पत्र मुख्यमंत्री के नाम उनके पोर्टल पर भेजा है। इसमें बीमा कंपनी से रबी की फसल बीमा की राशि दिलाने की मांग की है। किसानों ने मांग पत्र में कहा है कि तहसील क्षेत्र के जैतपुर ब्लाक के किसान सिर्फ कमालपुरा जलाशय, मोहनताल जलाशय, बेला सागर जलाशय, मझगवां आदि जलाशयों से निकलने वाली नहरों के पानी से ही सिंचाई पर निर्भर हैं। कई साल से अच्छी बारिश न होने के कारण जलाशयों में पानी नहीं आया, जिस कारण तालाब सूखे पड़े हैं। इसके अलावा यहां का किसान कृषि भूमि की सिंचाई हेतु समुचित संसाधन न होने के कारण सिंचाई के लिए सिर्फ जलाशयों से निकलने वाली नहरों पर ही आश्रित है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed