फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Jal Shakti Minister Gajendra Singh Shekhawat reached Mahoba

बुंदेलखंड की धरती नहीं रहेगी प्यासी: शेखावत बोले- 2,600 करोड़ से तैयार अर्जुन सहायक परियोजना का पीएम करेंगे लोकार्पण

Sun, 04 Jul 2021 08:32 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 04 Jul 2021 08:32 PM IST
सार

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री ने कहा कि पूरे देश में पहली बार उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जलशक्ति मंत्रालय का गठन किया है। जो जल संसाधन को लेकर काम कर रहा है।

विज्ञापन
Jal Shakti Minister Gajendra Singh Shekhawat reached Mahoba
जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत महोबा पहुंचे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत सरकार के जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और सिंचाई, जल संसाधन, बाढ़ नियंत्रण, नमामि गंगे व ग्रामीण जलापूर्ति विभाग राज्यमंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने रविवार को लहच्यूरा बांध, अर्जुन सहायक फीडर व काशीपुरा पेयजल परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन


लहच्यूरा बांध में बने कंट्रोल रूम में कंप्यूटराइज्ड मशीनों को चलाकर देखा और बांध में पानी की क्षमता परखी। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने अर्जुन सहायक परियोजना का ब्लूप्रिंट दिखाया। कार्यक्रम में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री ने कहा कि पूरे देश में पहली बार उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जलशक्ति मंत्रालय का गठन किया है।
विज्ञापन


जो जल संसाधन को लेकर काम कर रहा है। बुंदेलखंड के विकास के लिए कई परियोजनाएं संचालित की हैं। जिनके पूर्ण हो जाने पर बुंदेलखंड की धरती प्यासी नहीं रहेगी और यहां के लोग खुशहाल होंगे। कहा कि करीब 2,600 करोड़ रुपये की लागत से तैयार अर्जुन सहायक परियोजना पूर्ण हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द ही प्रधानमंत्री के माध्यम से इस परियोजना का लोकार्पण कराया जाएगा। उत्तरप्रदेश के जलशक्ति मंत्री ने कहा कि बुंदेलखंड को समृद्ध करने के लिए जलशक्ति मंत्रालय द्वारा 12 परियोजनाओं पर काम चल रहा है। इनमें से लहच्यूरा और मौदहा बांध परियोजनाएं सीधे तौर पर महोबा को लाभान्वित करेंगी।


कुलपहाड़ परियोजना भी इसी वर्ष पूरी होगी। इस मौके पर सांसद कुंवर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, सदर विधायक राकेश गोस्वामी, पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत व भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर, जलशक्ति मंत्रालय भारत सरकार के सचिव पंकज कुमार सिंह, डीएम सत्येंद्र कुमार, एसपी सुधा सिंह, एडीएम आरएस वर्मा, एसडीएम कुलपहाड़ सुथान अब्दुल्ला के अलावा विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed