{"_id":"69f3a7e44c4ed8711d096326","slug":"jahnavi-of-mahoba-selected-in-madhya-pradesh-womens-league-mahoba-news-c-225-1-mah1001-124816-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: मध्य प्रदेश वूमन लीग में महोबा की जाह्नवी का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: मध्य प्रदेश वूमन लीग में महोबा की जाह्नवी का चयन
Fri, 01 May 2026 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Fri, 01 May 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
महोबा। जनपद महोबा के बरातपहाड़ी गांव निवासी क्रिकेटर जाह्नवी राजपूत का चयन मध्य प्रदेश वूमन लीग सीजन-3 के लिए हुआ है। ग्वालियर में आयोजित महिला प्लेयर ड्राफ्ट में जाह्नवी राजपूत को भोपाल वुल्फ्स ने टीम में शामिल किया है।
जाह्नवी वर्तमान में चंबल डिवीजन की ओर से खेलती हैं। उनकी बेहतरीन गेंदबाजी और बल्लेबाजी के प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा। वह लंबे समय से मध्य प्रदेश के घरेलू क्रिकेट में सक्रिय हैं। इससे पहले भी कई महत्वपूर्ण टूर्नामेंटों में बेहतर प्रदर्शन कर चुकी हैं। जाह्नवी का क्रिकेट के प्रति पूरी तरह समर्पित हैं। वह छुट्टियों के दौरान भी अभ्यास नहीं छोड़तीं। वह महोबा की मां माया क्रिकेट अकादमी (एमएमसीए) में नियमित रूप से अभ्यास करती हैं। उन्होंने हाल ही में आयोजित हुई वीरभूमि महोबा क्रिकेट चैंपियनशिप ट्रॉफी अंडर-14 में महोबा स्पार्टन्स के लिए मेंटर और चयन समिति की सदस्य के रूप में भी अपनी सेवाएं दीं। इससे स्थानीय छोटे बच्चों को उनसे काफी कुछ सीखने को मिला। अब भोपाल वुल्फ्स में शामिल होने के बाद जाह्नवी भारतीय टीम की स्टार खिलाड़ी शुचि उपाध्याय और वर्ल्ड कप विजेता क्रांति गौड़ जैसे बड़े नामों के साथ खेलती नजर आएंगी। जाह्नवी के चयन पर महोबा के खेलप्रेमियों और जिला क्रिकेट एसोसिएशन में खुशी का माहौल है।