फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Issues faced by the general public should be resolved on a priority basis.

Mahoba News: आमजन की समस्या का प्राथमिकता से हो निस्तारण

Wed, 23 Sep 2026 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Issues faced by the general public should be resolved on a priority basis.
महोबा। नवागत जिलाधिकारी प्रभास कुमार ने मंगलवार की रात कलक्ट्रेट पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता जनपद में विकास कार्य को गति देना है। शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पारदर्शी व समयबद्ध तरीके से पहुंचाया जाएगा। लोगों की समस्या का निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यभार ग्रहण करने के बाद बुधवार को उन्होंने कलक्ट्रेट के अधिकारियों व कर्मचारियों से उनके दायित्वों और विभागीय कार्यों की जानकारी ली। कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने विभागीय कार्यों को गुणवत्ता, पारदर्शिता व समयबद्धता का विशेष ध्यान रखें। इस दौरान सीडीओ बलराम कुमार, एडीएम वित्त इंद्रनंदन सिंह आदि मौजूद रहे। इसके बाद डीएम ने कलक्ट्रेट स्थित विभिन्न पटलों, संयुक्त कार्यालय, संग्रह अनुभाग, दैवीय आपदा, ई-गवर्नेंस सेल, भूलेख कार्यालय, श्रम प्रवर्तन अधिकारी कार्यालय, अभिलेखागार, राजस्व, फौजदारी और चकबंदी कार्यालयों का निरीक्षण कर कार्यप्रणाली, अभिलेखों का रखरखाव व साफ-सफाई की स्थिति देखी। उन्होंने कार्यालय आने वाले लोगों के साथ सम्मानजनक व्यवहार करने और योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


जन औषधि केंद्र में मिलीं बाहर की दवाएं, जांच के निर्देश
फोटो 23 एमएएचपी 06 परिचय-अस्पताल में इलाज के दौरान रुपये चोरी होने की डीएम को जानकारी देती महिला लक्ष्मी। संवाद
महोबा। डीएम प्रभास कुमार ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों, ओपीडी, इमरजेंसी, पैथोलॉजी समेत अन्य व्यवस्थाओं को देखा और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। जन औषधि केंद्र के निरीक्षण में कुछ दवाएं बाहर की मिलीं। जिस पर डीएम ने ड्रग इंस्पेक्टर से उनकी जांच कराने व कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड में भर्ती मरीज मिरखू अहिरवार ने बताया कि उसे दर्द हो रहा है। कई बार बेटे भवानीदीन ने स्वास्थ्यकर्मियों को बुलाया लेकिन दो घंटे बाद भी कोई नहीं आया है। पति शिवराज राठौर का इलाज कराने आई महिला लक्ष्मी ने डीएम को बताया कि अस्पताल में इलाज के दौरान पति के जेब से 26,500 रुपये निकल गए, इससे वह परेशान है। डीएम ने सीएमएस से कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होना चाहिए। उन्होंने सीएमएस डॉ. सुरेश कुमार को अस्पताल की खिड़कियों में जाली लगवाने के निर्देश दिए। इस दौरान सीएमओ डॉ. विनय कुमार, सीडीओ बलराम कुमार, डॉ. राजेश भट्ट, डॉ. जीसी वर्मा, डॉ. नरेंद्र राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed