फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Intercity bogie's brake jammed, raised smoke, stampede

Mahoba News: इंटरसिटी की बोगी के ब्रेक जाम,उठा धुआं, भगदड़

Fri, 10 Mar 2023 11:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Fri, 10 Mar 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Intercity bogie's brake jammed, raised smoke, stampede
महोबा। उदयपुर से चलकर खजुराहो जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन की बोगी के पहियों के ब्रेक जाम होने से धुआं निकलने लगा। चिंगारी उठने पर चालक ने ट्रेन रोक दी। इस दौरान यात्रियों में भगदड़ मच गई। चंद मिनट में सैकड़ों यात्री ट्रेन से उतर गए। रेल कर्मचारियों ने ब्रेकशूज दुरस्त किए। तब ट्रेन खजुराहो के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन

महोबा-खजुराहो रेललाइन पर शु्क्रवार की शाम इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन खजुराहो के लिए रवाना हुई। जैसे ही पठा चितहरी स्टेशन के पास पहुंची। तभी अचानक ट्रेन की एक बोगी से चिंगारी के साथ धुआं उठने लगा। बोगी में आग लगने की आशंका होने पर यात्रियों ने शोर-शराबा मचाया। इस दौरान चालक ने ट्रेन रोकते हुए स्टेशन मास्टर व रेलवे के उच्चाधिकारियों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे टेक्निकल कर्मचारियों ने जांच की। बोगी के पहियों के ब्रेक जाम होने पर ब्रेकशूज दुरुस्त किए गए। तब यात्रियों ने राहत की सांस ली। उत्तर-मध्य रेलवे झांसी के जन संपर्क अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि ब्रेकशूज जाम होने से इंटरसिटी ट्रेन को रोका गया था। 56 मिनट ट्रेन खड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed