{"_id":"66ccce0d82426aa9fd0e5174","slug":"inter-student-commits-suicide-by-hanging-herself-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-108608-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: इंटर की छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: इंटर की छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान
Tue, 27 Aug 2024 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Tue, 27 Aug 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
महोबा। शहर में किराए का मकान लेकर दो छोटे भाइयों के साथ इंटर की पढ़ाई कर रही छात्रा ने रविवार की रात फंदा लगाकर जान दे दी।
घटना की सूचना दिल्ली में रह रहे माता-पिता को दी गई है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। कोतवाली कुलपहाड़ के रिखवाहा गांव निवासी मंगल सिंह अपनी पत्नी के साथ दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है।
उसकी बेटी योगेश कुमारी (17) अपने दो छोटे भाइयों कुंदन व नीरज के साथ तीन साल से शहर के मोहल्ला कठकुलवापुरा में किराए का मकान लेकर पढ़ाई कर रही थी।। योगेश कुमारी जीजीआईसी में इंटर की छात्रा थी।
सोमवार की सुबह उसका शव फंदे पर लटकता मिला। मृतका के भाई कुंदन ने बताया कि रात करीब नौ बजे वह तीनों सोए थे। सुबह बहन फंदे पर लटकती मिली। घर में किसी भी प्रकार का कोई वाद-विवाद नहीं हुआ। बहन ने इतना बड़ा कदम क्याें उठाया, यह किसी की समझ नहीं आ रहा।
विज्ञापन
घटना की सूचना तत्काल माता-पिता और पुलिस को दी गई। कोतवाल नरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि जांच कराई जा रही है। आसपास रहने वाले लोगों से भी पूछताछ की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।