{"_id":"6913802f6649f9b45e0952c6","slug":"intensive-checking-was-done-at-the-station-passengers-bags-and-suitcases-were-checked-mahoba-news-c-225-1-mah1001-119684-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: स्टेशन पर हुई सघन चेकिंग, यात्रियों के बैग व सूटकेस किए चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: स्टेशन पर हुई सघन चेकिंग, यात्रियों के बैग व सूटकेस किए चेक
Tue, 11 Nov 2025 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Tue, 11 Nov 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
महोबा। दिल्ली में सोमवार को हुए भीषण धमाके के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस हाई अलर्ट मोड पर आ गई। जनपद की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाए रखने और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर अपर एसपी वंदना सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को शहर कोतवाली क्षेत्र में भारी पुलिस बल के साथ सघन चेकिंग व पैदल गश्त अभियान चलाया गया। इस दौरान अलग-अलग स्थानों पर वाहनों की डिकी खुलवाकर देखी गईं।
अपर एसपी ने अभियान के दौरान महोबा रेलवे स्टेशन का गहन निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने शहर के सुभाष चौक, ऊदल चौक व अन्य संवेदनशील स्थानों का पैदल गश्त कर क्षेत्र की शांति व्यवस्था परखी। स्टेशन में यात्रियों के बैग और सूटकेस खुलवाकर सामान चेक किया गया। अपर एसपी ने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को उच्च सतर्कता बनाए रखने, सार्वजनिक स्थलों की विशेष निगरानी रखने और संदिग्ध गतिविधियों पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों, धार्मिक स्थलों व भीड़भाड़ वाले स्थानों की सुरक्षा का पुनर्मूल्यांकन कर आवश्यकतानुसार उसे मजबूत करने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीओ सदर तेज प्रकाश सिंह, कोतवाल मनीष कुमार पांडेय, चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।