फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Infectious diseases continue to wreak havoc, girl dies of fever

Mahoba News: संक्रामक बीमारियों का कहर जारी, बुखार से बालिका की मौत

Tue, 13 Jun 2023 10:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jun 2023 10:44 PM IST
विज्ञापन
Infectious diseases continue to wreak havoc, girl dies of fever
महोबा। मौसम में आए दिन हो रहे बदलाव से संक्रामक बीमारियों के मरीजों की संख्या में दिन-प्रतिदिन इजाफा हो रहा है। मंगलवार को बुखार से पीड़ित एक मासूम बालिका की मौत हो गई जबकि उल्टी-दस्त और बुखार से पीड़ित छह से अधिक लोगों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल के वार्डों में भर्ती कराया गया। निजी क्लीनिकों में भी मरीजों की भीड़ जुट रही है।
विज्ञापन

तीन दिन पहले हुई हल्की बूंदाबांदी के बाद आसमान से बरस रही आग और लू के थपेड़ों की जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। मौसम में बदलाव से लोग डायरिया, बुखार व पेटदर्द की समस्या से ग्रसित हो रहे हैं। यही वजह है कि सुबह आठ बजे जिला अस्पताल की ओपीडी खुलने से पहले ही मरीजों की भीड़ जुटना शुरू हो रही है। एक सप्ताह से प्रतिदिन करीब एक हजार मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। इन मरीजों में सर्वाधिक संख्या मौसमी बीमारियों से पीड़ित लोगों की है।
विज्ञापन

थाना कबरई के बघारी गांव निवासी लक्ष्मी की दो वर्षीय पुत्री अर्पिता दो दिन से बुखार से पीड़ित थी। मंगलवार को हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से परिजन गमगीन हो गए। इसी तरह देवकी, श्रेया, दीपिका, रविंद्र समेत आधा दर्जन मरीजों को उल्टी-दस्त की शिकायत होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल के प्रभारी सीएमएस डॉ. राजेश भट्ट का कहना है कि मौसम में बदलाव से मरीजों की संख्या बढ़ी है। खानपान में बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed