फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Industrial area to be built in Pahara village, process of layout of plots started

Mahoba News: पहरा गांव में बनेगा औद्योगिक क्षेत्र भूखंडों के लेआउट की प्रक्रिया शुरू

Tue, 09 Dec 2025 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Industrial area to be built in Pahara village, process of layout of plots started
-37.5 एकड़ में लगेंगे लघु उद्योग, नए वित्तीय वर्ष में उद्यमियों को भूखंड आवंटित किए जाएंगे
विज्ञापन

यूपीएसआईसीएल तैयार करेगा पहरा भूखंडों का लेआउट, तीन हजार युवाओं को मिलेगी नौकरी
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। ब्लॉक कबरई के पहरा गांव में उद्योग विभाग की ओर से तैयार किए जा रहे औद्योगिक क्षेत्र में भूखंडों के लेआउट का काम उत्तर प्रदेश स्मॉल इंडस्ट्रियल कारपोरेशन (यूपीएसआईसीएल) करेगा। इसको लेकर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। यदि सबकुछ ठीक-ठाक रहा तो जल्द ही लेआउट तैयार होगा। इसके बाद उद्यमियों को उद्योग लगाने के लिए जमीन आवंटित की जाएगी।
उद्योग विभाग की ओर से पहरा गांव में करीब 37.5 एकड़ भूमि पर औद्योगिक क्षेत्र स्थापित किया जाना है। उद्योग विभाग यहां बिजली, पानी, सड़क, सीवर आदि की व्यवस्था कराएगा, जबकि एमएसएमई की कार्यदायी संस्था यूपीएसआईसीएल कानपुर की ओर से यहां भूखंड का नक्शा तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

नक्शा तैयार होने के बाद भूखंडों के आवंटन की प्रक्रिया शुरू होगी। वित्तीय वर्ष 2026 की शुरूआत में ही भूखंड आवंटित होने की उम्मीद है। इसको लेकर उद्योग विभाग की ओर से तैयारी की जा रही है। इसके बाद यहां दाल मिल, मूंगफली मिल, ऑयल मिल, फ्लोर मिल समेत विभिन्न प्रकार के लघु उद्योग की इकाइयां स्थापित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन औद्योगिक इकाइयों में करीब तीन हजार बेरोजगारों को रोजगार मिलने की उम्मीद है। औद्योगिक क्षेत्र पहरा में इस तरह की इकाइयां स्थापित होंगी, जिसमें काम करने वाले स्किल वर्कर आसानी से जनपद में मिल सकें। साथ ही भूखंड आवंटित होने के एक साल के अंदर उद्यमियों को अपनी इकाइयों में उत्पादन शुरू करना होगा।

वर्जन
पहरा गांवमें प्रस्तावित औद्योगिक क्षेत्र के भूखंडों का लेआउट जल्द ही आने की उम्मीद है। नक्शा आने के बाद नए वित्तीय वर्ष भूखंडों के आवंटन की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके बाद औद्योगिक इकाइयां स्थापित होंगी और इनमें स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा। -महेशचंद्र सरोज, उपायुक्त उद्योग, महोबा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed