फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Increased facilities in schools and freedom to shop

Mahoba News: स्कूलों में बढ़ें सुविधाएं और खरीदारी की मिले आजादी

Sat, 21 Mar 2026 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sat, 21 Mar 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Increased facilities in schools and freedom to shop
महोबा। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत संगठन ने स्कूलों में मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर डीएम गजल भारद्वाज को ज्ञापन सौंपा। जिसमें विद्यालयों का निरीक्षण कर न्यूनतम मूलभूत सुविधाएं कराने, विशेष दुकानों से किताब, ड्रेस खरीदारी की बाध्यता को समाप्त करने, अतिरिक्त शुल्कों की संरचना को सार्वजनिक करने, प्राथमिक उपचार, निगरानी व सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन

संगठन के जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र शुक्ला के नेतृत्व में माधव खरे, अभिषेक मिश्रा, इंद्रपाल सिंह, लवलेश सिंह, निखिल गुप्ता आदि ने डीएम को सौंपे ज्ञापन में बताया कि कई विद्यालयों में स्वच्छ पेयजल, पृथक शौचालय, सुरक्षित भवन, पर्याप्त कक्षाएं, स्वच्छ परिसर नहीं है। इसलिए विभाग ऐसे विद्यालयों का निरीक्षण कर न्यूनतम मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित कराए। इसी तरह से अधिकांश सभी विद्यालयों की ओर से एक दुकान से स्टेशनरी, ड्रेस आदि की खरीदारी की बाध्यता होती है। जिसे समाप्त किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

विद्यालय जो भी अतिरिक्त शुल्क लेते हैं, उसकी संरचना सार्वजनिक की जाए। फीस में पारदर्शिता के लिए विभागीय निर्देशों का सख्ती से पालन कराया जाए। विद्यालयों में छात्रों की निगरानी व सुरक्षा व्यवस्था को ठोस करने और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था कराई जाए। इसके साथ ही वाहनों के संबंध में सभी जरूरी नियमों को सख्ती से लागू कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed