{"_id":"43a4e17cb452a08fc6da354fff368392","slug":"inconsolable-over-the-death-of-three-siblings-the-atmosphere-in-the-village-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन भाई-बहनों की हुई मौत से गांव में गमगीन माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन भाई-बहनों की हुई मौत से गांव में गमगीन माहौल
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
Updated Sun, 06 Dec 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
कस्बा खन्ना के तीन बच्चों की अमेठी जनपद के नेवादा गांव में पानी की टंकी ढहने से हुई मौत के बाद गांव का माहौल गमगीन बना हुआ है। मृतकों के घर में चीखपुकार मची है। घर पर सांत्वना देने वालों का रविवार को तांता लगा रहा।
खन्ना कस्बा निवासी सीताराम परिवार के साथ अमेठी जनपद के ग्राम नेवादा में एक सप्ताह पहले ईंट पाथने गया था। अपने साथ वह बच्चों को भी ले गया था। सीताराम के छह बच्चे हैं। नेवादा में शनिवार को सीताराम अपनी पत्नी के साथ ईंट पाथ रहा था, सामने बच्चे पानी की टंकी के पास खेल रहे थे।
टंकी अचानक ढह जाने से उसके पुत्र विनोद कुमार (15), बेटी रागिनी (7) और रजनी (4) की मौत हो गई। रविवार को अखबारों में खबर पढ़कर सीताराम के बड़े भाई सुखलाल को जानकारी हुई।
विज्ञापन
भतीजा और भतीजी की मौत की खबर से रोना पीटना मच गया। गांव के लोग भी घर जाकर सांत्वना देने में लगे रहे। देर शाम तक सीताराम गांव नहीं लौटा। उसके इंतजार में तमाम ग्रामीण उसके दरवाजे पर बैठे रहे।