फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Including the death of two girls' high fever

तेज बुखार से बालिका सहित दो की मौत

Sun, 10 Jul 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला महोबा
अमर उजाला महोबा Updated Sun, 10 Jul 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
Including the death of two girls' high fever
वार्ड में भर्ती मरीज - फोटो : अमर उजाला
तीन दिन तक लगातार बारिश के बाद तेज धूप ने उल्टी, दस्त व बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ा दी है। रविवार को तेज बुखार से बालिका सहित दो लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा दर्जनों की संख्या में लोग संक्रामक बीमारी से पीड़ित है। जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


झांसी जिले के ग्राम मऊ निवासी मुन्ना शनिवार को अपनी पत्नी व ढाई साल की बेटी राजनंदनी के साथ अपनी ससुराल कुलपहाड़ के ग्राम अतरपठा गए थे। रात करीब 10 बजे राजनंदनी की अचानक हालत बिगड़ गई। तेज बुखार के साथ उल्टी होने पर परिजन उसे सीएचसी कुलपहाड़ ले गए। हालत में सुधार न होने पर परिजन रविवार उसे जिला अस्पताल लाए। जहां डाक्टराें ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसी प्रकार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम टीकामऊ निवासी राजकुमार (13) पुत्र दयाराम दो दिन से बीमार था। रविवार को हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लाए जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


रविवार को अवकाश होने के बाद भी जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में मरीजों की भीड़ जुटी रही। बुखार व उल्टी दस्त से पीड़ित सियाराम (50) धीरज (25) पुत्र श्याम निवासी तिंदौली, शिवम (12) पुत्र ज्ञानसिंह निवासी रैपुरा, अंबुजा (25) पत्नी जितेंद्र निवासी सालट सहित कई मरीजों को गंभीर हालत में भर्ती किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जिला अस्पताल के वार्डों में भर्ती मरीजों और तीमारदारों का गर्मी से बुरा हाल है। बिजली जाने के बाद जनरेटर न चलाए जाने से मरीज गर्मी व उमस से बेहाल हैं। तीमारदार हाथ के पंखे से हवा कर मरीजों को राहत पहुंचा रहे हैं। अस्पताल प्रशासन कागजों में जनरेटर चलाकर हजारों लीटर डीजल खर्च दिखा रहा है, लेकिन हकीकत कुछ अलग है।



मौसम बदलने से संक्रामक बीमारियां बढ़ी हैं। बदले मौसम में सावधानी बरतने की जरूरत है। खुले में रखे खाद्य पदार्थों का सेवन कतई न करें। घरों के आसपास जमा गंदे पानी से बीमारियां जन्म ले लेती है। अस्पताल आने वाले मरीजों का उपचार प्राथमिकता के साथ किया जा रहा है।  डा. उदयवीर सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed