{"_id":"5fcf2ad0d00899dd908ed5e00ab33b2d","slug":"including-the-death-of-two-children-in-the-street-durgtnaaen-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटनाआें में बालक सहित दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटनाआें में बालक सहित दो की मौत
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
Updated Mon, 27 Apr 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानाें पर हुईं सड़क
विज्ञापन
दुर्घटनाआें में एक बालक सहित दो लोगाें की मौत हो गई। पुलिस ने शव का
पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना क्षेत्र के ग्राम पहरा निवासी भूरा (22) पुत्र भवानीदीन पहरा-बम्हौरी मार्ग पर डिगरिया पहाड़ की ओर पैदल जा रहा था। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया। दुर्घटना होते ही राहगीर और ग्रामीण दौड़ पड़े और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कबरई पहुंचाया। जहां चिकित्सकाें ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने दुर्घटना कर भाग रहे ट्रक को पकड़ लिया है। उधर ग्राम छानी निवासी प्रहलाद पुत्र महेश्वरीदीन रविवार को नया ट्रैक्टर खरीदकर लाया था। वह नए ट्रैक्टर का पूजन कराने पास के ही एक मंदिर चला गया। तभी ट्रैक्टर में एक बालक चढ़ गया और स्टार्ट कर दिया। जिससे असंतुलित ट्रैक्टर की चपेट में आकर सामने खड़ा आकाश (12) पुत्र संतराम कुचलकर घायल हो गया। उसे सीएचसी कबरई ले जाया गया। जहां चिकित्सकाें ने उसे मृत घोषित कर दिया।