फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   In the center of the Third Front will form the next government

केंद्र में अगली सरकार तीसरे मोर्चे की बनेगी

Thu, 25 Dec 2014 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा Updated Thu, 25 Dec 2014 12:20 AM IST
विज्ञापन
In the center of the Third Front will form the next government

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. चंद्रपाल यादव ने कहा कि अंतर राष्ट्रीय बाजार में जिस गति से डीजल और पेट्रोल की कीमतें घट रही हैं, केंद्र सरकार उस हिसाब से पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें कम न करके पेट्रोल उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने का काम कर रही है।

विज्ञापन

 

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार प्रदेश की सपा सरकार की उपेक्षा कर रही है। साथ ही बुंदेलखंड पैकेज न देकर यहां की सिंचाई सुविधाएं प्रभावित कर रही है। उन्हाेंने कहा कि तीसरा मोर्चा बड़ी ताकत के साथ उभर रहा है। केंद्र में अगली सरकार तीसरे मोर्चे की बनेगी।

विज्ञापन


सांसद बुधवार को सपा नेता छत्रपाल यादव के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारा देश धर्म निरपेक्ष राष्ट्र है, लेकिन धर्मांतरण पर रोक न लगाकर आपसी भाईचारे को खत्म किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हाेंने कहा कि केंद्र सरकार ने लोक सभा चुनाव में प्रदेश की जनता को गुमराह करने का काम किया। केंद्र सरकार छह माह के अंदर एक भी वादा पूरा नहीं कर सकी है।
 
राज्यसभा सांसद विशंभर निषाद ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ आम आदमी तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताआें को लगाया जाएगा। उन्हाेंने कहा कि बूथ स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं की बात सुनी जाएगी। कहा कि देश में तीसरा मोर्चा मजबूत विकल्प के साथ उभरेगा, जिससे अब जनता की नजर तीसरे मोर्चे की तरफ है।


इस मौके पर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह यादव, चरखारी विधायक कप्तान सिंह राजपूत, चौधरी छत्रपाल यादव, अजयराज यादव, जिलाध्यक्ष बाबू मंसूरी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed