{"_id":"694597d8062c5d09f403707d","slug":"in-kabrai-the-deputy-transport-commissioner-issued-challans-to-48-vehicles-during-a-checking-drive-mahoba-news-c-225-1-mah1002-120772-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: कबरई में उप परिवहन आयुक्त ने चेकिंग में 48 वाहनों के कराए चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: कबरई में उप परिवहन आयुक्त ने चेकिंग में 48 वाहनों के कराए चालान
Fri, 19 Dec 2025 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Fri, 19 Dec 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
महोबा। जिले में लगातार हो रहे सड़क हादसों के बीच शुक्रवार को उप परिवहन आयुक्त केडी सिंह गौर स्वयं सड़क पर उतरे। कबरई कस्बे के पास चेकिंग लगाकर उन्होंने 48 वाहनों के चालान कराए। इसके बाद अधिकारियों के साथ बैठक कर कोहरे को देखते हुए सड़क सुरक्षा संबंधी उपाय करने के निर्देश दिए।
झांसी परिक्षेत्र के उप परिवहन आयुक्त शुक्रवार को महोबा पहुंचे। निरीक्षण के लिए बांदा से महोबा आते समय जब वे कबरई पहुंचे तो उन्हें बहुत अधिक संख्या में वाहन यातायात के नियमों का पालन किए बिना ही चलते दिखाई दिए। इस पर उन्होंने रास्ते में ही रुककर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान उन्होंने बिना रिफ्लेक्टर टेप वाले वाहनों के साथ ही बिना हेलमेट लगाए चलने वाले दोपहिया वाहन चालकों, बिना सीट बेल्ट लगाए चार पहिया वाहनों के चालकों को रोका। ऐसे 48 वाहनों के चालान किए गए। एक वाहन की फिटनेस खत्म होने के बाद भी सड़क पर चलता मिलने पर उसे जब्त किया गया।
उन्होंने एआरटीओ को निर्देश दिए कि कोहरे के मौसम को देखते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि वाहनों में मानक युक्त रिफ्लेक्टिव टेप अवश्य लगा हो, जिससे कोहरे में पीछे के वाहन को आगे चल रहे वाहन की जानकारी हो और दुर्घटनाओं से बचा जा सके।