{"_id":"6998b7d56acbf9cdd80b571d","slug":"in-cricket-kabrai-club-defeated-garautha-by-35-runs-mahoba-news-c-225-1-mah1001-122684-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: क्रिकेट में कबरई क्लब ने गरौठा को 35 रनों से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: क्रिकेट में कबरई क्लब ने गरौठा को 35 रनों से हराया
Sat, 21 Feb 2026 01:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sat, 21 Feb 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
खरेला (महोबा)। खरेला प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का शुक्रवार से आगाज हो गया। पहला मैच कबरई क्लब व गरौठा क्लब के बीच हुआ। जिसमें कबरई क्लब ने 35 रनों से जीत दर्ज की। मैच देखने के लिए दर्शकों की भीड़ जुटी रही।
काशी प्रसाद इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित टूर्नामेंट का शुभारंभ राठ नगर पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि गौरव बुधौलिया, सभासद भानुप्रताप सिंह और समाजसेवी अभिषेक मिश्रा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। निर्धारित 15 ओवर के मैच में टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कबरई क्लब 104 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जवाब में गरौठा क्लब की शुरूआत खराब रही। एक के बाद एक विकेट गिरने से पूरी टीम 69 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इससे कबरई क्लब ने 35 रनों से मुकाबला जीत लिया। कबरई क्लब के गेंदबाज आतू ने 10 गेंद में 17 रन बनाए और चार विकेट लिए। जिस पर उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मैच में अंपायर की भूमिका शिवम सिंह व शानू सिंह ने निभाई। इस मौके पर रानू तिवारी, योगेंद्र पचौरी, आर्यन, आशीष तिवारी, कुलदीप सचान, सभासद प्रवीण मिश्रा आदि मौजूद रहे।