{"_id":"4dfca10de19a4748a5a14b61ea133f93","slug":"important-role-in-creating-literate-nirkshraen-prerkaen-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरक्षराें को साक्षर बनाने में प्रेरकाें की भूमिका अहम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरक्षराें को साक्षर बनाने में प्रेरकाें की भूमिका अहम
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
Updated Wed, 29 Apr 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खंड विकास अधिकारी पनवाड़ी प्रदीप पांडेय ने कहा कि प्रेरक प्रत्येक ग्राम पंचायत में अशिक्षित लोगाें को साक्षर बनाने का कार्य करेंगे। घर-घर में जाकर निरक्षराें को चिह्नित करने के साथ-साथ उन्हें अज्ञानता के अंधकार से प्रकाश की रोशनी की ओर ले जाना ही प्रेरकाें का कर्तव्य है।
बीडीओ बुधवार को कस्बा पनवाड़ी के बीआरसी भवन में आयोजित प्रेरकाें के प्रशिक्षण अवसर पर बोल रहे थे। उन्हाेंने कहा कि प्रेरकाें को दो हजार रुपये प्रति माह प्रोत्साहन राशि के रूप में दी जाएगी। उन्हाेंने कहा कि प्रेरक डोर टू डोर जाकर 15 से 35 वर्ष के निरक्षराें को चिह्नित कर उन्हें शिक्षित होने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि भारत साक्षरता मिशन के अंतर्गत निरक्षराें को साक्षर बनाना ही प्रेरकाें का उद्देश्य है। खंड शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार वर्मा ने कहा कि निरक्षरों को साक्षर बनाने में प्रेरक की अहम भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रेरक निरक्षराें को साक्षर बनाने में पूरी ऊर्जा के साथ कार्य करें। तभी साक्षरता प्रतिशत बढ़ाया जा सकता है। इस मौके पर साक्षरता प्रभारी राममोहन मिश्रा, ब्लाक समन्वयक कौशल सोनी, एनपीआरसी उमाशंकर कौशिक, जिला समन्वयक चंद्रशेखर के अलावा तमाम प्रेरक मौजूद रहे।