फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Immediate repair of roads damaged during pipeline laying

Mahoba News: पाइपलाइन डालने में खराब हुई सड़कों को तत्काल कराएं दुरुस्त

Sat, 06 Jun 2026 12:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Immediate repair of roads damaged during pipeline laying
महोबा। प्रभारी मंत्री मनोहरलाल पंत की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिले के विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने निर्देश दिए कि नमामि गंगे योजना के तहत पाइपलाइन डालने में जो भी सड़कें खराब हुईं हैं उन्हें तत्काल बनवाया जाए। चारों ब्लॉकों का सर्वे कराकर पेयजल आपूर्ति की जो समस्याएं हैं उनका शीघ्र निस्तारण कराया जाए।
विज्ञापन





बैठक में प्रभारी मंत्री निर्देश दिए कि प्रत्येक गोशाला में पौधरोपण कराया जाए और जहां जरूरत हो गोशालाओं का निर्माण कार्य कराया जाए। सभी गोशालाओं में हरा चारा, पानी, भूसा व टीन शेड की व्यवस्था की जाए। जल निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन गांवों में पानी नहीं पहुंच रहा हैं वहां पानी पहुंचाया जाए। कहा कि पर्यटन विभाग के जो भी निर्माणाधीन कार्य हैं उन्हें जल्द पूरा कराएं। बिजली निगम के अधिकारी जर्जर तारों व पोलों की मरम्मत कराएं और जनप्रतिनिधियों के फोन कॉल रिसीव करके प्राप्त समस्याओं का समाधान कराएं। प्रत्येक पात्र को किसान सम्मान निधि का लाभ दिया जाए, इस कार्य में कोई भी लापरवाही न बरतें। उन्होंने सी, डी व ई रैंकिंग वाले विभागों के अधिकारियों को रैंकिंग में सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन





लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया कि क्षतिग्रस्त पुलियों की मरम्मत व नया निर्माण कराया जाए और सभी सड़कों को गड्ढामुक्त किया जाए।सीएमओ सप्ताह में एक बार एक सीएचसी का निरीक्षण अवश्य कराएं। स्कूल में ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएं। प्रभारी मंत्री ने कानून व्यवस्था की भी समीक्षा की। पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह ने जनपद की सुरक्षा व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, आगामी त्योहारों व विशेष आयोजनों को लेकर की गई तैयारियों की जानकारी दी। प्रभारी मंत्री ने निर्देशित किया कि जनपद में शांति, सौहार्द और सुरक्षा का वातावरण बनाए रखने के लिए सतर्कता बरती जाए। समीक्षा बैठक के बाद प्रभारी मंत्री ने जिला अस्पताल पहुंच व्यवस्थाएं परखीं। उन्होंने मरीजों को बेहतर उपचार के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed