फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Illegal liquor factory busted, four arrested

अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

Sun, 26 Apr 2015 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
अमर उजाला ब्यूरो महोबा Updated Sun, 26 Apr 2015 10:43 PM IST
विज्ञापन
Illegal liquor factory busted, four arrested
 शहर के बिच्छू पहाड़िया के पास पुलिस ने छापा मारकर अवैध कच्ची शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। इस दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में शराब बरामद करने के साथ ही शराब बनाने वाले चार लोगाें को भी दबोच लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब का कारोबार करने वाले लोगाें में खलबली मच गई है।
विज्ञापन

मुखबिर की सूचना पर रविवार को सीओ सिटी संदीप यादव ने कोतवाली प्रभारी एमपी वर्मा और पुलिस टीम के साथ बिच्छू पहाड़िया स्थित एक मकान में छापा मारा। जहां से पुलिस ने एक हजार लीटर कच्ची शराब, दो ड्रम स्प्रिट, दो ड्रम अधबनी शराब, एक शराब बनाने की मशीन, शराब की पेटियाें से भरी बोलेरो गाड़ी, छह मोबाइल बरामद किए। इसके साथ ही जनपद हमीरपुर के थाना मौदहा के ग्राम लड़ौर निवासी बउआ यादव पुत्र अर्जुन यादव, सौरभ पुत्र बुद्धराज, रामजीत पुत्र श्रीमोहन निवासी सिंधन पैलानी बांदा और जीतू पुत्र रंजीत निवासी जसपुरा बांदा सहित चार लोगाें को दबोच लिया। सीओ सिटी ने बताया कि पकडे़ गए चाराें युवक कच्ची शराब बनाने का काम कर रहे थे। इनके पास से करीना और कैटरीना नाम के नकली लोगो और स्प्रिट भी बरामद किया गया है। ये लोग दिन में शराब बनाने के बाद रात में बोलेरो से ग्रामीण इलाकों में इसकी सप्लाई करते थे। कच्चा माल कानपुर से लाया जाता था। उन्हाेंने बताया कि यह गोरखधंधा पिछले दो महीने से जारी था। उन्हाेंने बताया कि पकड़े गए चाराें युवकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। पुलिस ने शराब बनाए जाने वाले मकान को सील कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed