{"_id":"62a4ed422b0a342ce36faba8","slug":"illegal-encroachment-complaints-piled-up-mahoba-news-knp7018662190","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाधान दिवस में भूमि पर अवैध कब्जों की शिकायतों का लगा अंबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाधान दिवस में भूमि पर अवैध कब्जों की शिकायतों का लगा अंबार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखारी (महोबा)। कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में भूमि पर अवैध कब्जों की शिकायतों की भरमार रही। 62 शिकायतों में 49 शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रहीं। मौके पर 18 शिकायतों का निस्तारण किया गया।
पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह की अध्यक्षता में सुनवाई हुई। फतेपुर निवासी वृद्घा लक्ष्मी शिकायत दर्ज कराने पहुंची। वृद्घावस्था को देखते हुए कोतवाल उमापति मिश्रा अपनी सीट से खड़े हो गए और उन्होंने मानवता दिखाते हुए वृद्घा को सीट पर बैठाकर समस्या सुनीं। बताया कि उसके कोई संतान नहीं हैं, पति बीमार है। कुछ लोगों को उधार दिया था वापस नहीं कर रहे हैं। कोतवाल ने स्वयं गांव जाकर समस्या का समाधान कराने का भरोसा दिया।
अस्थौन निवासी सुधादेवी ने बताया कि दबंग उसके मकान में कब्जा कर रहे हैं। पीड़िता ने सुरक्षा की गुहार लगाई। एसपी ने पुलिस व राजस्व विभाग की टीमों को मौके पर जाकर जांच के बाद कार्रवाई के निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम अरुण कुमार दीक्षित, सीओ तेज बहादुर, प्रशिक्षु सीओ संगम कुमार के अलावा लेखपाल व कानूनगो मौजूद रहे।