फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   If there is drinking water crisis then turn the phone, solution will be found

Mahoba News: पेयजल संकट है तो घुमाए फोन, होगा समाधान

Wed, 10 Apr 2024 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
If there is drinking water crisis then turn the phone, solution will be found
महोबा। जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल संकट से निपटने के लिए अधिकारी गंभीर हो गए हैं। अब लोगों को विभागीय अधिकारियों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेगे। पेयजल समस्या के समाधान के लिए पर्यवेक्षक, सहायक पर्यवेक्षक, सहायक नोडल अधिकारी व सहायक नोडल अधिकारी नामित कर दिए गए हैं। पेयजल संबंधी समस्या होने पर शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लोग घर बैठे अधिकारियों के मोबाइल नंबर पर कॉल कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। जिसका त्वरित समाधान होगा।
विज्ञापन

शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल को लेकर परेशान हो रहे लोगों की समस्या का मुद्दा अमर उजाला ने प्राथमिकता के साथ उठाया था। दो अप्रैल के अंक में बजरिया वार्ड में तीन दिन से पानी का संकट और आठ अप्रैल के अंक में 24 घंटे में सिर्फ 15 मिनट ही मिल रहा पानी, बढ़ा रहा परेशानी शीर्षक से प्रमुखता से खबरें प्रकाशित की थी। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र की पेयजल संबंधी समस्याओं की खबर भी प्रकाशित की गईं। अब संबंधित अधिकारियों ने पानी की समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए अफसरों की नियुक्ति की है। शिकायतें दर्ज कराने के लिए उनके मोबाइल नंबरों की सूची भी जारी की है।
विज्ञापन

एडीएम नमामि गंगे मो. मोइनुल इस्लाम को पर्यवेक्षक बनाया गया है। उनके मोबाइल नंबर 8899386633 पर पेयजल से संबंधित शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। वहीं जल निगम ग्रामीण के अधिशासी अभियंता संदेश सिंह तोमर को सहायक पर्यवेक्षक नामित किया गया है। उनके मोबाइल नंबर 7007049078 पर भी कॉल कर पेयजल समस्या का निराकरण कराया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता संदेश सिंह तोमर ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र की समस्या के निराकरण के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम का मोबाइल नंबर 9455943381 है। इन नंबरों पर शिकायत दर्ज होने पर प्राथमिकता के साथ निस्तारण कराया जाएगा। जिला स्तरीय कंट्रोल रूम के अलावा ब्लॉक स्तरीय कंट्रोल रूम भी बनाए गए हैं।
----------------------
इन नंबरों पर दर्ज कराएं शिकायतें
नोडल अधिकारी-स्थान-मोबाइल नंबर
एसडीएम-महोबा नगर-9454416012
एसडीएम-कुलपहाड़ नगर-9454416013
एसडीएम-चरखारी नगर-9454416014
डीपीआरओ-ग्रामीण क्षेत्र-9198915170
----------------------
सहायक नोडल अधिकारी-स्थान- मोबाइल नंबर
ईओ-महोबा-8707235843
ईओ-चरखारी-8707235843
ईओ-कबरई-8707235843
ईओ-कुलपहाड़-7978262349
ईओ-खरेला-7978262349
बीडीओ-कबरई-9454464798
बीडीओ-चरखारी-9454464797
बीडीओ-पनवाड़ी-9454464795
बीडीओ-जैतपुर-9454464796
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed