{"_id":"620fcb6aeb8fdb4d7141af2c","slug":"if-there-is-a-mistake-at-any-level-then-strict-action-dm-mahoba-news-knp681331435","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी भी स्तर पर चूक हुई तो कड़ी कार्रवाई : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसी भी स्तर पर चूक हुई तो कड़ी कार्रवाई : डीएम
विज्ञापन
पुलिस लाइन में ब्रीफ करते डीएम-एसपी।
- फोटो : MAHOBA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सकुशल कराने के उद्देश्य से डीईओ मनोज कुमार तथा एसपी सुधा सिंह द्वारा संयुक्त रूप से सिविल तथा पुलिस के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को पुलिस लाइन में जानकारी दी। कहा कि किसी भी स्तर पर चूक हुई तो कड़ी कार्रवाई होगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि संपूर्ण मतदान को सकुशल कराना आप सभी दायित्व होगा। किसी भी स्तर पर चूक हुई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
एसपी ने कहा कि पुलिस विभाग के सभी कार्मिक अपनी-अपनी ड्यूटी में अलर्ट रहें तथा प्रशासनिक कार्मिकों के साथ समन्वय बनाकर निर्वाचन को सकुशल कराएं।
इस मौके पर सामान्य प्रेक्षक विधानसभा महोबा, डॉ एम. माथिवनन आईएएस, सामान्य प्रेक्षक विधानसभा चरखारी, टी. एस. राजसेखर आईएएस, पुलिस प्रेक्षक आर. एस. वेलवंशी आईपीएस, एडीईओ आरएस वर्मा, एडीएम नमामि गंगे जुबेर बेग, एडीएम न्यायिक शिशिर कुमार, एएसपी आरके गौतम, प्रभारी मीडिया सतीश यादव सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदान दिवस के अवसर पर किसी भी प्रत्याशी, अभिकर्ता, मतदाता अथवा अन्य व्यक्ति द्वारा मतदान केंद्र के 100 मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जैसे मोबाइल फोन, कैमरा आदि का प्रयोग पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा।
उन्होंने बताया कि केवल पीठासीन अधिकारी ही मोबाइल फोन का उपयोग कर सकते हैं। शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित कराने के लिए पर्याप्त फोर्स की व्यवस्था है। सभी बूथों पर कार्मिकों के खाने-पीने की व्यवस्था करा दी गई है, साथ ही शुल्क भी निश्चित कर दिया गया है। सभी कार्मिक खाना लेने के बदले निर्धारित शुल्क अवश्य चुकाएं।