फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   I started walking around the fields after rain

बारिश के बाद खेतों में चलने लगे हल

Sun, 03 Jul 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला महोबा
अमर उजाला महोबा Updated Sun, 03 Jul 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
I started walking around the fields after rain
खेत में हल से जुताई करता किसान - फोटो : अमर उजाला
बारिश के बाद शनिवार को खेतों में हल चलने लगे। नमी आते ही किसान बैल लेकर खेतों में पहुंच गए। जिससे शनिवार को सारा दिन खेतों में किसानों की भीड़ रही। सूखा के कारण इधर तीन साल से खेतों में काम करने की किसानों में रुचि नहीं थी। वहीं शनिवार को पूरा दिन किसानों ने खेत पर पूरे परिवार के साथ काम करते हुए बिताया।
विज्ञापन


तीन साल बाद बारिश होने से किसानों के चेहरे खिले हैं। शुक्रवार को देर शाम तक बारिश होने से खेतों में अच्छी नमी देखकर किसान शनिवार सुबह हल और बैल लेकर खेतों में पहुंच गए। जहां सारा दिन जुताई व बुवाई में जुटे रहे। किसानों के खेतों में पहुंचने से खेतों की रौनक बढ़ गई। चारों तरफ खेतों में कहीं किसान हल से तो कहीं ट्रैक्टर से जुताई कराते दिखे।
विज्ञापन


मालूम हो कई सालों से बारिश न होने के कारण रबी की फसल की पैदावार तीन सालों से नहीं हो रही थी। जिसके चलते अरहर, उर्द, मूंग की दालें दो गुना कीमत पर बिक रही हैं। वहीं ज्वार ढूंढे नहीं मिल रही। जिससे किसान ज्वार की बीज के लिए भटक रहे हैं। किसान खेतों में काम के लिए निकला तो शनिवार को गांवों में सन्नाटा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed