{"_id":"613e43ab8ebc3ee5310580cb","slug":"husband-who-came-from-jhansi-created-a-ruckus-mahoba-news-knp651796228","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी के साथ कोर्ट मैरिज के कागजात तैयार कराते समय अचानक पहुंचा पति, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी के साथ कोर्ट मैरिज के कागजात तैयार कराते समय अचानक पहुंचा पति, हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुलपहाड़ (महोबा)। कुलपहाड़ तहसील में रविवार की दोपहर प्रेमी के साथ कोर्ट मैरिज के लिए महिला हलफनामा तैयार करा रही थी। तभी महिला का पित झांसी की पुलिस लेकर तहसील पहुंच गया। इस दौरान करीब आधा घंटे तक हंगामा हुआ और पुलिस ने सभी कार्रवाई रुकवा दी। बाद में महिला पति के साथ जाने को तैयार हो गई। जिससे मामला निपट गया।
मध्यप्रदेश के दतिया जिले के उरदना गांव निवासी सुुनीता की शादी 27 फरवरी 2017 को झांसी जनपद निवासी राजू अहिरवार के साथ हुई थी। राजू बीएचईएल झांसी में आरा मशीन में काम करता था। सुनीता रविवार को थाना अजनर के सगुनिया गांव निवासी रमेश के साथ कुलपहाड़ पहुंची। रविवार को अवकाश का दिन होने के चलते वहां मौजूद इक्का-दुक्का अधिवक्ताओं से कोर्ट मैरिज की जानकारी ली। बाद में दोनों ने कानूनी कार्रवाई के लिए हलफनामा तैयार कराया। जिसमें सुनीता ने अपने पति राजू को शराबी बताया और मारपीट करने के चलते रमेश के साथ शादी करने की बात कही।
जानकारी पर महिला का पति राजू झांसी की पुलिस लेकर अचानक तहसील पहुंचा और हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा व पुलिस देखकर पत्नी सुनीता ने पुलिस से कहा कि वह गलतफहमी में अपने पति को छोड़ आई थी। अब वह राजू के साथ ही रहना चाहती है। जिसके बाद पति पत्नी को लेकर चला गया।
विज्ञापन
कोतवाली कोतवाली के एसएसआई देवेंद्र मिश्रा ने बताया कि सुनीता ने स्वयं पति को फोन पर सूचना दी थी और बाद में पति के साथ चली गई। किसी ने कार्रवाई के लिए कोई तहरीर नहीं दी है।