{"_id":"571fb77c4f1c1bb124a919d9","slug":"hungry-all-day-waiting-for-relief-packets","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूखे पेट राहत पैकेट का पूरे दिन किया इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूखे पेट राहत पैकेट का पूरे दिन किया इंतजार
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Wed, 27 Apr 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
तहसील में राहत पैकेट पाने का इंतजार करते लाभार्थी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राहत पैकेट की आस लेकर पहुंचे अंत्योदय राशनकार्ड धारकों को मायूसी हाथ लगी। सुबह से इंतजार करते शाम ढल गई, लेकिन आलू का ट्रक नही आया। पूरे दिन भूखे पेट लाभार्थी तहसील में इंतजार करते रहे। किसी ने घर से भोजन मंगाया तो किसी ने पानी पीकर काम चलाया। लाभार्थी विभागीय अधिकारियों को कोसते नजर आए।
तहसील कुलपहाड़ में मंगलवार को समाजवादी राहत पैकेट का वितरण होना था। इसमें भटेवरा खुर्द, बुधवारा, मुढ़ारी, सतारी, पुरवा, पचारा, अकौना समेत दो दर्जन से अधिक गांवों के 1080 अंत्योदय कार्ड धारकों को बुलाया गया था। सुबह आठ बजे से ही लाभार्थियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। दोपहर की कड़ी धूप के बीच लाभार्थी राहत पैकेट का इंतजार करते रहे, लेकिन आलू का ट्रक न आने से वितरण नहीं हो सका।
शाम छह बजे तक ट्रक नहीं आया तो लाभार्थी मायूस होकर घर गए। राहत पैकेट लेने पहुंचे संतोष, इंद्रपाल, महेंद्र पाल, चंद्रपाल, घनश्याम, मंजू ने बताया कि राहत पैकेट के लिए सुबह से आ गए थे, लेकिन आलू का ट्रक न आने की जानकारी दी गई। इस संबंध में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी वीके महान का कहना है कि खराबी आने से ट्रक समय से नहीं आ सका। सभी लाभार्थियों को राहत पैकेट दिए जाएंगे।