फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Hundreds of farmers reaching Mandi to sell food grains

खाद्यान्न बेचने के लिए मंडी में पहुंच रहे सैकड़ों किसान

Thu, 19 Mar 2020 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Hundreds of farmers reaching Mandi to sell food grains
महोबा। कोरोना वायरस के डर से स्कूल, कॉलेज और सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ जुटने पर पाबंदी लगा दी है। यहां तक कि सभी परीक्षाएं भी रद्द करा दी हैं, ताकि कहीं पर भीड़ एकत्र न हो सके। मजदूरी के लिए एकत्र होने वाले श्रमिकों को भी आने से मना कर दिया गया। उनकी मजदूरी की व्यवस्था सरकार करने जा रही है। इसे देखते हुए कहीं कृषि उत्पादन मंडी न बंद हो जाए, इस गरज से बुधवार को सैकड़ों ट्रैक्टर और बैलगाड़ी में किसान मंडी खाद्यान्न बेचने के लिए पहुंच गए।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिलेे प्रशासन लोगों को घरों में रहने की सलाह दे रहा है। सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ न जुटे इसके भी इंतजाम किए जा रहे हैं। भीड़-भाड़ वाले संस्थानों को बंद कर दिया गया है। इसे देखते हुए किसान घरों में रखा खाद्यान्न लेकर बुधवार को भारी संख्या में निकल पड़ा। जिसके चलते मंडी के अंदर-बाहर भारी भीड़ जमा हो गई। भीड़ को देखते हुए पुलिस मौके पर पहुंच गई और कुछ किसानों को अलग-अलग गल्ला व्यापारियों के यहां पहुंचा दिया, जबकि शेष व्यापारियों को मंडी समिति के बाहर सड़क के किनारे एक सैकड़ा ट्रैक्टर को लाइन से खड़ा करा दिया।
विज्ञापन

अंदर के किसानों का माल बिकने के बाद दूसरे किसानों को अंदर भेजा गया। जिससे एक साथ मंडी में भारी भीड़ न जुट सके। यहां तक कि मंडी परिसर में भी कोरोना वायरस का खौफ लोगों में दिखाई दिया। कुछ व्यापारी भी मास्क बांधकर खरीदारी करते दिखे। सड़क के किनारे भारी संख्या में ट्रैक्टरों और अन्य वाहनों को खड़ा कराने से यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed