फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Huge employment opportunities in the health sector

Mahoba News: स्वास्थ्य के क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं

Sun, 30 Nov 2025 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sun, 30 Nov 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Huge employment opportunities in the health sector
महोबा। समग्र शिक्षा अभियान के तहत शनिवार को माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से राजकीय हाईस्कूल मझगवांखुर्द में कॅरिअर गाइडेंस मेले का आयोजन हुआ। स्वास्थ्य केंद्र जैतपुर के डॉ. आशुतोष सोनी ने कहा कि बेहतर कॅरिअर के लिए सही गाइडेंस व नियमित तैयारी जरूरी है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। छात्र अपना लक्ष्य तय कर तैयारी करें। ताकि, समय पर सफलता मिल सके।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इंटरमीडिएट की पढ़ाई के बाद छात्र-छात्राएं डॉक्टरी अथवा पैरामेडिकल से संबंधित कोर्स कर सकते हैं। इन पाठ्यक्रमों में दाखिले पाने के लिए बेहतर तैयारी होना जरूरी है। विभिन्न कॉलेजों में प्रवेश परीक्षा में सफल छात्रों को ही प्रवेश मिलता है। डिग्री व डिप्लोमा की पढ़ाई पूरी होने के बाद आसानी से नौकरी मिलने की संभावना रहती है। डॉ. अभिषेक सिंह ने कहा कि छात्र अपनी रूचि के हिसाब से लक्ष्य तय करें और तैयारी में जुट जाएं। इस मौके पर उच्च प्राथमिक विद्यालय मझगवां खुर्द के देवेश तिवारी, कौशल विकास संस्थान ननौरा के करण सिंह, प्रधानाचार्य कामता गुप्ता, अनूप कुमार, कमल, कुलदीप वर्मा के अलावा छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed