{"_id":"e75cf79d88f71fc6869804ae92df54a6","slug":"ht-line-lt-line-fell-scorched-wire-three-people-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलटी लाइन में गिरा एचटी लाइन का तार तीन लोग झुलसे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलटी लाइन में गिरा एचटी लाइन का तार तीन लोग झुलसे
अमर उजाला महाोबा
Updated Wed, 01 Jul 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकासखंड जैतपुर के ग्राम बुधवारा में मंगलवार को हाईटेंशन लाइन का तार एलटी लाइन में गिरने से वोल्टेज दो गुना बढ़ गया, जिससे तीन लोग बुरी तरह से झुलस गए , वहीं घरों में में चल रहे टीवी, फ्रिज, कूलर, पंखे आदि फुंक गए। झुलसे लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मंगलवार को ग्राम बुधवारा को हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर एलटी लाइन पर गिर गया, जिससे हाई वोल्टेज बढ़ जाने के कारण घरों में करंट दौड़ गया। करंट के झटके लगने से भगदड़ मच गई। वहीं घरों में चल रहे टीवी, फ्रिज, एलईडी, कूलर, पंखे धुंआ देने लगे, तभी कुछ लोगों ने उपकरण बचाने के चक्कर में लड्डू पत्नी करन साहू, श्रीमती ताना, राजेश विश्वकर्मा करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए । करंट की चपेट में आकर झुलसे तीनों लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अजनर ले जाया गया, जहां उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। पीड़ितों के परिजन जिला अस्पताल ले जाने के बजाय नजदीक में बने नौगांव मध्यप्रदेश के अस्पताल ले गए। हाई वोल्टेज करंट आने से सैकड़ों लोगों के उपकरण फुंक गए, जबकि रामकिशोर के किराने की दुकान में आग लग गई। ग्रामीणों ने आनन-फानन विभाग को सूचना देकर बिजली बंद कराई। इसके बाद दुकान की आग बुझाई, लेकिन तब तक दुकान का सारा सामान जल कर राख हो चुका था।
चौबीस घंटे बाद भी अंधेरे में डूबा गांव
बुधवारा गांव में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर एलटी लाइन में गिरने के बाद से गांव की बिजली व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। जिसके चौबीस घंटे बीत जाने के बाद भी गांव अंधेरे में डूब हुआ है, जिससे भीषण गर्मी में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। रमजान माह में बिजली न आने से रोजेदारों को खासी दिक्कत उठानी पड़ रही है, लेकिन बिजली विभाग के अधिकारियों ने बिजली लाइन दुरुस्त नहीं कराई है।