{"_id":"590f4e3c4f1c1b3a54850e51","slug":"hot-day-tempreture-46-degrees-crossing","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारा 46 डिग्री के पार, लू से वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारा 46 डिग्री के पार, लू से वृद्ध की मौत
अमर उजाला/ महोबा
Updated Sun, 07 May 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
धूप से बचाव कर जाती युवतियां
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बुंदेलखंड की पठारी धरती तेज धूप के चलते तपने लगी है। जिसके चलते पारा 46 डिग्री के पार पहुंच गया। वहीं लू के थपेड़े आग में घी डालने का काम कर रहे है। रविवार को लू लगने से एक वृद्ध की मौत हो गई।
भटीपुरा निवासी तुलसीदास (70) खेतों की तरफ से घर आ रहे थे। तभी अचानक लू लगने से हालत बिगड़ गई। जिला अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। पिछले तीन दिनों से गर्मी पूरे शबाब पर है। आसमान से आग उगल रही सूरज की किरणों और गर्मी ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। रविवार का दिन अब तक सबसे गर्म दिन रहा। सुबह आठ बजे से ही गर्मी पूरे शबाब में आग गई। जिससे लोग सुबहसे ही घरों में कैद हो गए। दोपहर 12 बजे से दो बजे तक सड़कों पर सन्नाटा रहा। लोग सिर पर अंगौछा बांधकर निकले।