फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   hospital,animal,CMO,doctor,vaccinated

टीकाकरण की धीमी प्रगति पर आठ पशु चिकित्सकों का वेतन रोका

Thu, 15 Jul 2021 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
hospital,animal,CMO,doctor,vaccinated
महोबा। पशुओं को जानलेवा संक्रामक बीमारियों से बचाने के लिए एफएमडीसीपी टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। लक्ष्य के अनुरूप टीकाकरण की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने आठ उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारियों के जुलाई के वेतन रोकने के आदेश दिए हैं। जिले में 2,70,000 पशुओं का टीकाकरण किया जाना है। अब तक 70 हजार का टीकाकरण हो जाना चाहिए था, लेकिन 35 हजार पशुओं का ही टीकाकरण हो पाया है।
विज्ञापन

सीडीओ डॉ. हरिचरन ने बताया कि टीकाकरण को लेकर धीमी प्रगति पर डीएम के आदेश पर टीकाकरण की धीमी प्रगति पर राजकीय पशु चिकित्सालय के डॉ. रतन सिंह राजपूत, पशु चिकित्सालय बुधवारा के डॉ. अरविंद कुमार, पशु चिकित्सालय चौका के डॉ. वकार अहमद, पशु चिकित्सालय खन्ना के डॉ. मनोज कुमार, पशु चिकित्सालय अजनर के डॉ. राम सिंह, पशु चिकित्सालय चरखारी डॉ. हेमलता शर्मा, पशु चिकित्सालय रतौली के डॉ. रतन सिंह व पशु चिकित्सालय सुरहा के चिकित्सकों के जुलाई माह के वेतन रोकने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed