{"_id":"69fa3583163f80e91c0a5500","slug":"honorarium-of-shiksha-mitras-increased-symbolic-cheques-handed-over-mahoba-news-c-225-1-mah1001-124953-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: शिक्षामित्रों का बढ़ा मानदेय सौंपे गए प्रतीकात्मक चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: शिक्षामित्रों का बढ़ा मानदेय सौंपे गए प्रतीकात्मक चेक
विज्ञापन
फोटो 05 एमएएचपी 08 परिचय-शिक्षामित्र आकांक्षा को प्रतीकात्मक चेक सौंपते जिला पंचायत अध्यक्ष व
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षामित्रों को अब 18 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से मंगलवार को सेवायोजन सभागार में आयोजित शिक्षामित्र सम्मान समारोह में प्रतीकात्मक चेक सौंपे गए। इससे शिक्षामित्रों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
शिक्षामित्र सम्मान समारोह का आयोजन जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी की अध्यक्षता में हुआ। जिले में 700 शिक्षामित्र कार्यरत हैं। कार्यक्रम में बताया गया कि शिक्षामित्रों के मानदेय को बढ़ाते हुए एक अप्रैल 2026 से 18 हजार रुपये प्रतिमाह किया गया है। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया। डीएम गजल भारद्वाज ने शिक्षामित्रों को प्रतीकात्मक चेक सौंपे।
इस दौरान शिक्षकों की ओर से टीएलएम प्रदर्शनी लगाई गई। डीएम और सीडीओ बलराम कुमार ने प्रदर्शनी का निरीक्षण किया।
बीएसए राहुल मिश्रा ने सभी शिक्षामित्रों को ईमानदारी व कर्तव्य निष्ठा से विद्यालयों में शिक्षण कार्य करने के लिए प्रेरित किया और बधाई दी। यहां पर जिला सेवायोजन अधिकारी आकांक्षा बाजपेई, जिला पिछड़ा वर्ग अधिकारी कप्तान सिंह, जिला प्रोबेशन हर्षवर्धन नायक, जिला समन्वयक शशांक सचान, शिक्षिका अपर्णा नायक आदि मौजूद रहे।