फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Holiday festival with pomp in season Varolalas

जिले में धूमधाम व हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस का पर्व

Mon, 16 Aug 2021 07:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 07:39 PM IST
विज्ञापन
Holiday festival with pomp in season Varolalas
कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण करते डीएम सत्येंद्र कुमार - फोटो : MAHOBA
महोबा। जिले में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार और पुलिस लाइन में एसपी सुधा सिंह ने ध्वजारोहण किया। साथ ही स्वतंत्रता सेनानियों के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद करते हुए देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में ध्वजारोहण के बाद एसपी सुधा सिंह ने कहा कि हम सब इस देश की उन्नति व प्रगति में भागीदार बने। जाति, धर्म, ऊंचनीच की भावना से ऊपर उठकर देश को समरसता व सद्भावना के रास्ते में ले जाएं। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों को आतंकवाद व हिंसा का डटकर विरोध करने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

डीएम ने अनाथालय पहुंच बच्चों को फल, मिष्ठान व वस्त्र भेंट किए। एडीएम नमामि गंगे जुबेर बेग ने राठ रोड स्थित शेल्टर हाउस में ध्वजारोहण किया। इस मौके पर वित्तीय वर्ष 2020-21 में पीएम स्वनिधि योजना का प्रचार-प्रसार व स्ट्रीट वेंडरों के फार्म आवेदन में समूह की महिलाओं द्वारा किए गए सराहनीय कार्य के लिए नजमा, लक्ष्मी वर्मा, प्रकाशरानी आदि को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर तहसील में स्वतंत्रता दिवस पर एसडीएम मोहम्मद अवेश ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने राजस्व कर्मियों को ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करने और तहसील को स्वच्छ रखने के लिए सहयोग की अपील की। इस मौके पर तहसीलदार बालकृष्ण सिंह समेत कई कर्मचारी मौजूद रहे।
शहर के सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में आरएसएस के चित्रकूट विभाग प्रचारक मनोज सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान छात्राओं ने सरस्वती वदंना व स्वागत गीत के बाद देशभक्ति गीतों पर रंगारंग प्रस्तुतियां दी। हाईस्कूल में पहला स्थान पाने वाली छात्रा सलोनी बुंदेला व इंटर की अर्पिता द्विवेदी को शील्ड व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। पूर्व प्रधानाचार्या बीना तिवारी ने आर्थिक रूप से कमजोर चार छात्राओं को एक-एक हजार रुपये की सहायता राशि व मेधावियों को 2,500 रुपये की राशि सौंपी।
सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज में डॉ. सिद्घेश्वर अवस्थी, जीजीआईसी में प्रधानाचार्या सरगम खरे ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। सांई कॉलेज ऑफ एजूकेशन में पूर्व मंत्री सिद्धगोपाल साहू ने ध्वजारोहण किया। शिशु शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज में व्यापार मंडल अध्यक्ष विनोद पुरवार व शिशु शिक्षा निकेतन हाईस्कूल में अध्यक्ष भागवत प्रसाद शिवहरे ने ध्वजारोहण किया। इंटरग्लोब ह्यूमन राइट्स फोरम कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष लतीफ खान ने ध्वजारोहण किया। जिला उद्योग व्यापार मंडल कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर दृष्टि दिव्यांग संगीत अकादमी के बच्चों ने राष्ट्रीय गीत व देशभक्ति गीतों से समां बांध दिया।

इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी, सदर विधायक राकेश गोस्वामी, झांसी विकास प्राधिकरण के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुरेश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर, ब्लॉक प्रमुख कबरई राजू सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि सौरभ तिवारी, जिलाध्यक्ष भागीरथ नगायच, सरदार इकबाल सिंह, डॉ. रमेश जैदका, अब्दुल गफ्फार आदि मौजूद रहे। मुकुंद फाउंडेशन के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने ध्वजारोहण किया। हवेली दरवाजा शहीद मैदान पर रामनारायण मिश्र व कृष्णाशंकर जोशी ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर बुंदेली समाज के संयोजक तारा पाटकर ने मौजूद लोगों को कोरोना से आजादी की शपथ दिलाई। ऊदल चौक में विजय बरसैंया ने ध्वजारोहण कर सफाईकर्मियों को कोरोना किट बांटी।

पुलिस लाइन में ध्वजारोहण के बाद संबोधित करतीं एसपी सुधा सिंह

पुलिस लाइन में ध्वजारोहण के बाद संबोधित करतीं एसपी सुधा सिंह- फोटो : MAHOBA

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सम्मानित करते एडीएम नमामि गंगे

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सम्मानित करते एडीएम नमामि गंगे- फोटो : MAHOBA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed