{"_id":"616b1a4ec58c3f74c534bf6b","slug":"hindu-organizations-furious-over-the-damage-to-the-statue-of-kalashaha-baba-dham-mahoba-news-knp6585728155","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलशहा बाबा धाम की प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने पर भड़के हिंदू संगठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलशहा बाबा धाम की प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने पर भड़के हिंदू संगठन
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। कस्बे के प्राचीन स्थल की की प्रतिमा शुक्रवार की रात अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दी। घटना से हिंदू संगठन भड़क गए। थाना पुलिस ने आनन-फानन में क्षतिग्रस्त प्रतिमा को दुरुस्त कराया। व्यापारियों, युवाओं व हिंदू संगठनों ने अलग-अलग ज्ञापन व शिकायती पत्र थाने में देकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
सैकड़ों वर्ष पुरानी प्रतिमा को अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। शनिवार की सुबह खबर पूरे कस्बे में आग की तरह फैल गई। हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने मंदिर पहुंचकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष दिनेश सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और जांच की।
बाद में थानाध्यक्ष ने प्रतिमा को दुरुस्त कराकर कार्रवाई का भरोसा दिया। तब लोग शांत हुए। बाद में हिंदू संगठनों ने थाने में तहरीर दी। वहीं युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष राहुल गुप्ता की अध्यक्षता में व्यापारियों ने बैठक की। बाद में व्यापारी कैलाश गुप्ता, विजय गुप्ता, दिनेश, अशोक गुप्ता, पंकज साहू आदि ने थाने में ज्ञापन सौंपकर अराजकतत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
वहीं हिंदू सगंठनों ने आरोप लगाया कि पुलिस की निष्क्रियता के चलते पूरे दिन कलशहा बाबा में अराजकतत्वों व शराबियों का जमावड़ा रहता है। थानाध्यक्ष का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। मुकदमा दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
फोटो 16 एमएएचपी 11 परिचय-कलशहा बाबा धाम की क्षतिग्रस्त प्रतिमा।