{"_id":"69502cab54b920f0870f0fe4","slug":"high-school-practical-exams-will-be-based-on-internal-assessment-mahoba-news-c-225-1-mah1001-121006-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर होंगी हाईस्कूल की प्रयोगात्मक परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर होंगी हाईस्कूल की प्रयोगात्मक परीक्षाएं
Sun, 28 Dec 2025 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Sun, 28 Dec 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
महोबा। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से इस बार हाईस्कूल की प्रयोगात्मक परीक्षाएं आंतरित मूल्यांकन के आधार पर कराई जाएंगी। इसको लेकर यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने निर्देश जारी किए हैं।
यूपी बोर्ड की परीक्षाओं की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। लिखित परीक्षाओं के साथ ही प्रायोगिक परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा भी हो गई है। प्रयोगात्मक परीक्षा 24 जनवरी से एक फरवरी तक आयोजित होंगी। प्रयोगात्मक परीक्षाएं अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराई जाएंगी और परीक्षा की रिकार्डिंग को सुरक्षित रखा जाएगा। जनपद में इस वर्ष हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में 9,485 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। हाईस्कूल की प्रयोगात्मक परीक्षाएं विद्यालय स्तर पर आंतरिक मूल्यांकन (प्रोजेक्ट कार्य) के आधार पर संपन्न कराई जाएंगी जबकि हाईस्कूल व्यक्तिगत परीक्षार्थी अपने अग्रसारण केंद्र प्रधानाचार्य से संपर्क कर प्रयोगात्मक परीक्षा में शामिल होंगे। हाईस्कूल (आंतरिक मूल्यांकन) में नैतिक शिक्षा, योग, खेल एवं शारीरिक शिक्षा आदि के प्राप्तांक विद्यालय के प्रधानाचार्य की ओर से बोर्ड की वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड किए जाएंगे। प्राप्तांक अपलोड करने के लिए वेबसाइट 10 जनवरी 2026 से क्रियाशील होगी।