{"_id":"5f148ba88ebc3e63da1590f0","slug":"helper-dies-by-tractor-overturning-in-mahoba-mahoba-news-knp572127788","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबा: ट्रैक्टर पलटने से हेल्पर की दबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबा: ट्रैक्टर पलटने से हेल्पर की दबकर मौत
विज्ञापन
पलटा पड़ा ट्रैक्टर
- फोटो : MAHOBA
अजनर (महोबा)। थाना क्षेत्र के ग्राम सीगौन में ईंटों से लदा ट्रैक्टर पलटने से हेल्पर की दबकर मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर में दबे हेल्पर के शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ग्राम सीगौन निवासी मुन्ना यादव पुत्र भज्जू यादव का ट्रैक्टर भाड़े पर चलता है। चालक छोटू रविवार को ट्रैक्टर में ईंट लादकर कुलवारा गांव से सीगौन जा रहा था। तभी घासी यादव के खेत के पास नाले की पुलिया की ऊंचाई अधिक होने के कारण ट्रैक्टर नहीं चढ़ सका।
कई बार प्रयास के बाद भी ट्रैक्टर न चढ़ने पर हेल्पर कालीचरण (18) तेज रफ्तार से ट्रैक्टर चढ़ाने लगा। ईंटों से लदी ट्राली में वजन अधिक होने के कारण ढाल पर चढ़ते ही ट्रैक्टर पलट गया। इसमें हेल्पर ट्रैक्टर के नीचे दब गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। अजनर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से हेल्पर को निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।