फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Heat wave picks up again, mercury crosses 40 degrees

Mahoba News: गर्मी ने फिर पकड़ी रफ्तार, पारा 40 डिग्री के पार

Sun, 10 May 2026 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Sun, 10 May 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Heat wave picks up again, mercury crosses 40 degrees
फोटो 10 एमएएचपी 09 परिचय-गमछा डालकर तेज धूप से बचाव करते युवा। संवाद
महोबा। पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होते ही गर्मी ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है। पांच दिन बाद फिर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले सप्ताह दिन का पारा 44 डिग्री तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ के चलते पिछले सप्ताह से मौसम में बदलाव देखने को मिला था। आंधी-बारिश के चलते तापमान में काफी गिरावट दर्ज हुई थी और ये सामान्य से छह से सात डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया था। रविवार को सुबह से ही आसमान साफ रहा। दिन चढ़ने के साथ धूप तेज होती गई। दोपहर के समय चटक धूप खिली होने से लोगों के पसीने छूट गए।
विज्ञापन

ऐसे में दोपहर के समय बाजार और मुख्य मार्गों पर भीड़भाड़ कम रही। इस दौरान मौसम का अधिकतम तापमान 40 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं आर्द्रता 24 फीसदी व हवाओं की रफ्तार 13 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई। कृषि विज्ञान केंद्र बेलाताल के वरिष्ठ वैज्ञानिक रजनीश मिश्रा का कहना है कि अब मैदानी इलाकों से गर्म हवाएं आनी शुरू हो गई हैं। ऐसे में पश्चिमी विक्षोभ का असर पूरी तरह समाप्त हो गया है। अगले सप्ताह अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed