{"_id":"618ac1124db477003f6fbd56","slug":"health-mahoba-mahoba-news-mahoba-news-knp663017680","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहर की दवाइयां लिखी तो होगी कार्रवाई: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाहर की दवाइयां लिखी तो होगी कार्रवाई: डीएम
विज्ञापन
जिला अस्पताल का निरीक्षण करते जिलाधिकारी।
- फोटो : MAHOBA
महोबा। जिला अस्पताल में पहुंचे डीएम ने सख्त हिदायत दी कि बाहर की दवाएं लिखने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। मेडिकल स्टोर संचालकों से सांठगांठ कर मरीजों को बाहर की दवाएं लिखी जा रही हैं। शिकायत पर मंगलवार को जिलाधिकारी मनोज कुमार ने स्वास्थ्य गतिविधियों, कोविड 19 वैक्सीनेशन तथा निर्माणाधीन कार्यों का जायजा लेते हुए जिला अस्पताल का निरीक्षण किया।
उन्होंने पुरुष एवं महिला वार्ड व आईसीयू वार्ड आदि का भ्रमण कर लोगों से स्वास्थ्य सेवाओं संबंधी फीडबैक लिया। सीएमएस डॉ. आरपी मिश्रा को निर्देश दिए कि बाहर की दवाएं लिखने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए। कहा कि शिकायत मिली है कि यहां के चिकित्सकों द्वारा बाहर की दवाएं लिखी जाती हैं।
इस दौरान उन्होंने जेनेरिक मेडिसिन स्टोर में दवाओं की उपलब्धता, ऑक्सीजन प्लांट व वेंटिलेटर का संचालन आदि के बारे में जानकारी ली। बाहर की दवा लिखने की शिकायत मिली तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कोविड वैक्सीनेशन से जो भी लोग छूट गए हैं उन्हें वैक्सीनेट कराया जाए। कहा कि यहां के ब्लड बैंक में ब्लड की कमी है। ग्रामीण स्तर पर लोगों को अभियान चलाकर ब्लड डोनेशन के लिए जागरूक करें।