फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   health,mahoba,corona

स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रमों पर कोविड नियमों का होगा पालन : डीएम

Wed, 11 Aug 2021 05:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 05:38 PM IST
विज्ञापन
health,mahoba,corona
महोबा। स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रमों में कोविड नियमों का पालन कराया जाएगा। यह बात जिलाधिकारी ने बैठक के दौरान कही। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि समस्त सरकारी कार्यालयों में सुबह नौ बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायेगा। शैक्षणिक संस्थानों में डीआईओएस, बीएसए ने समस्त शैक्षणिक संस्थानों में ध्वजारोहण कार्यक्रम में अध्यापक भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

समस्त कार्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों में पौधरोपण किया जायेगा। बैठक में एडीएम वित्त आरएस वर्मा, एसडीएम सदर मो. अवेश, एसडीएम चरखारी पीयूष जायसवाल, वरिष्ठ कोषाधिकारी अटल राज भास्कर, समाजसेवी दाऊ तिवारी, डॉ. रमेश जैदका सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन

अनाथालय में व अस्पताल में होगा फल वितरण
जिलाधिकारी ने बताया कि 09:45 बजे वृृद्धाश्रम, अनाथालय , जिला चिकित्सालय एवं जिला कारागार में फल वितरण कार्यक्रम किया जायेगा। प्रात: 10 बजे समस्त अधिशाषी अधिकारी, नगर पालिका, नगर पंचायत अपने-अपने क्षेत्र में व डीपीआरओ ग्रामीण क्षेत्रों में महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई सुनिश्चित करेंगे। रेडक्रास सोसायटी द्वारा नगर महोबा स्थित अनाथालय के बच्चों को वस्त्र, जूते, चप्पल, फल तथा किताबें व कापियों का वितरण किया जायेगा। डॉक बंगला मैदान में जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा झंडारोहण किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed