फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Health department carefull about Citizens Health

लोगों के ‘स्वास्थ्य’ के प्रति स्वास्थ्य विभाग गंभीर

Sun, 17 Nov 2019 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Health department carefull about Citizens Health
महोबा। लोगों की सेहत के प्रति स्वास्थ्य विभाग गंभीर है। गांवों, पिछड़े क्षेत्रों व मलिन बस्तियों में शिविर लगाकर स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवाएं मुहैया की जा रही हैं। शहर के सुभाष चौकी के पास स्थित आधार शिला वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य शिविर लगा। शिविर में 42 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ।
विज्ञापन

नगरीय प्राथमिक केंद्र, बजरिया के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसएन वर्मा ने कहा कि अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए। इस मौके पर वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया। ब्लड प्रेशर, मधुमेह, बुखार आदि की जांच की गई। अन्य मरीजों का भी परीक्षण कर उन्हें दवाइयां बांटी गईं।
विज्ञापन

शहरी स्वास्थ्य समन्वयक मनोज कुमार लाल ने बुजुर्गों को बदलते मौसम में स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने का सुझाव दिया। कहा कि वह किस तरह नियमित दिनचर्या में बदलाव, योग और व्यायाम से खुद को स्वस्थ रखने के साथ ही अन्य बीमारियों से बचाव कर सकते हैं। बताया कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए ऐसे आयोजन होते रहेंगे। शिविर में फॉर्मासिस्ट धर्मेंद्र सिंह राजपूत, स्टाफ नर्स हेमलता वर्मा, रमेश उपस्थित रहे। वृद्धाश्रम प्रबंधक मंशा देवी ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed