{"_id":"688251b9a3291cbe4b318a82039a0bf4","slug":"he-village-green-will-brare-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" गांव बनेंगे हरे भ्ारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव बनेंगे हरे भ्ारे
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
Updated Thu, 14 May 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंद्रावल बांध की मुख्य नहर से अब साल भर सिंचाई के लिए के किसानों को पानी मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। नहर शाखा में राइजिंग कार्य हो जाने से अब नहर के अंतिम तक पानी पहुंचेगा। जिससे एक दर्जन गांवों की सैकड़ों हेक्टेयर खेत लहलहाएंगे।
बुंदेलखंड में सूखा, तबाही और दैवीय आपदा से जहां एक ओर किसानाें में मायूसी है, वहीं नहर न होने के बाद भी सिंचाई सुविधा से वंचित किसानाें के लिए सिंचाई विभाग महत्वपूर्ण पहल में जुटा है। जिले के चंद्रावल बांध से टेल तक पानी पहुंचाने के उद्देश्य से सिंचाई विभाग द्वारा संपूर्ण नहर में राइजिंग जैसे महत्वाकांक्षी प्राक्कलन का कार्य प्रगति पर है। जेबी कंस्ट्रक्शन अलीगढ़ द्वारा चंद्रावल बांध से पांच किलोमीटर तक राइजिंग कार्य को पूर्ण कर दिए जाने से बारी, पड़ोरा, ऐंचाना, बरांय, सुरहा, बबेड़ी, ग्योड़ी, खन्ना से लेकर हमीरपुर जिले के सीमावर्ती गांव के किसानाें को सिंचाई के लिए पानी मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। एेंचाना के ग्राम प्रधान राहुल तिवारी ने बताया कि 19 वर्षों से टेल तक पानी नहीं पहुंचा है। अब नहर में राइजिंग कार्य हो जाने से सिंचाई की भरपूर सुविधा मिलेगी। सुरहा प्रधान रामकिशोर, पड़ोरा के प्रमोद तिवारी ने बताया कि किसान हितैषी महत्वपूर्ण योजना के पूर्ण होने से हजाराें किसान खुशहाल होंगे। राइजिंग कार्य देख रहे सिंचाई विभाग के जेई महेश कुमार ने बताया कि पांच किलोमीटर कार्य प्रगति पर है। किसानाें के हित को देखते हुए गुणवत्ता परक कार्य हो रहा है।