{"_id":"6bde56b354b8a3513402cc702f424dea","slug":"haryana-and-punjab-ended-in-a-draw-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा और पंजाब बराबरी पर छूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा और पंजाब बराबरी पर छूटा
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
Updated Tue, 01 Sep 2015 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्व. बाबू रामेश्वर सिंह की स्मृति में आयोजित दो
विज्ञापन
दिवसीय अखिल भारतीय दंगल प्रतियोगिता का समापन हो गया। समापन अवसर पर
पहलवानों ने दांवपेंच दिखाकर एक दूसरे को मात दी। हरियाणा के गोल्ड
मेडलिस्ट धर्मवीर और पंजाब के सुरजीत के बीच बीस मिनट तक चले मुकाबले में
कुश्ती बराबरी पर छूटी।
बांदा के रोशन ने इंदौर के इमरान को दो मिनट में पटखनी दी, तो वहीं रहेलिया के जयहिंद ने कर्वी के संजय को शिकस्त दी। रमाबाई नगर के बालकृष्ण ने पंजाब के बाबा पहलवान को हराया। बांदा के राम सिंह ने कौशांबी के शमशेर को हराया। बांदा के इजराईल ने छतरपुर के राजकुमार को पांच मिनट के संघर्ष के बाद चित कर दिया। खरेला के बबलू पहलवान ने मध्यप्रदेश के शाहगढ़ के परमलाल को हराया। बनारस के बजरंगी पहलवान ने आगरा के मोनू को कड़ी टक्कर के बाद हरा दिया। हरियाणा के गोल्ड मेडलिस्ट ने धर्मवीर और पंजाब के सुरजीत के बीच बीस मिनट तक हुई कुश्ती में कोई परिणाम नहीं निकला। बांदा के श्याम और सागर के पवन, इंदौर के वंशी, पंजाब के बच्चन, मसगांव के राजू, बांदा के आलोक, इंदौर के हरीश, राजस्थान के राजकुमार की कुश्तियां बराबर रहीं। दंगल कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कानुपर के विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया ने समापन अवसर पर कहा कि अब कुश्ती के प्रति लोगों का रुझान कम होता जा रहा है। पहलवान नहीं मिलते है। इस मौके पर पूर्व विधायक बादशाह सिंह मौजूद रहे।