फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Harvest of 50 thousand ashes fire

आग लगने से 50 हजार की फसल राख

Thu, 15 Jan 2015 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
अमर उजाला ब्यूरो महोबा। Updated Thu, 15 Jan 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
Harvest of 50 thousand ashes fire
ग्राम तेइया निवासी राजकुमार पुत्र अहम के तीन बीघा खेत में गन्ने की फसल में आग लग गई। गांव का ही जगदयाल राजपूत उसके खेत पर रहकर रात में फसल की रखवाली करता है। बुधवार की रात कुछ अज्ञात लोग उसके खेत पर पहुंचे और रखवाली कर रहे जगदयाल को मारने की बात करने लगे। लोगों की बात सुनकर  जगदयाल भागकर खेत मालिक के घर पहुंचा। ग्रामीणाें के साथ खेत पर पहुंचे खेत मालिक ने खेतों में आग लगी देखी। आनन फानन में खेत में लगा पंप चलाकर ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया। तकरीबन तीन घंटे तक कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों को आग बुझाने में कामयाबी मिली। लेकिन तब तक तीन बीघा खेत में लगी गन्ने की फसल जलकर राख हो चुकी थी। इस अग्निकांड की घटना से किसान को 50 हजार रुपये की क्षति हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed