फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   hamirpur aur chitrakoot pani pahucane me fisssadi

Mahoba News: नहरों में टेल तक पानी पहुंचाने में हमीरपुर व चित्रकूट फिसड्डी

Wed, 21 Dec 2022 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
hamirpur aur chitrakoot pani pahucane me fisssadi
महोबा। विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की मंडलीय समीक्षा बैठक बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई। जिसमें महोबा, बांदा, चित्रकूट व हमीरपुर के डीएम और एसपी के अलावा जिलास्तरीय अधिकारियों ने हिस्सा लिया। नहरों में टेल तक पानी पहुंचाने में हमीरपुर व चित्रकूट फिसड्डी होने पर भौतिक प्रगति रिपोर्ट मांगी गई। साथ ही शत-प्रतिशत काम पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में मंडलायुक्त आरपी सिंह ने मंडल में गड्ढायुक्त सड़कों की प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में पाया गया कि 76 डॉक्टरों के सापेक्ष वर्तमान में 17 डॉक्टर पूरे मंडल में हैं। इस पर लक्ष्य के सापेक्ष डॉक्टरों की नियुक्ति के लिए विभाग से मांग करने को कहा गया। कहा कि हेल्थ एटीएम के कर्मियों को प्रशिक्षण अनिवार्य रूप से दिया जाए। उन्होंने सभी सीएमओ को निर्देश दिए कि दवा के स्टॉक में एक्सपायरी तिथि चेक कराएं। ताकि, किसी भी मरीज को वैधता समाप्ति की दवा न मिल सके।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने बताया कि डायलिसिस व्यवस्था बांदा, चित्रकूट व हमीरपुर में चालू हो गई है। महोबा में एक सप्ताह के अंदर इसे शुरू कर दिया। पंचायती राज विभाग की समीक्षा में उन्होंने खुले में शौच करने वाले व्यक्ति को दंडित किए जाने के निर्देश दिए। उद्यान विभाग के अधिकारियों ने बताया कि चारों जिलों में 500-500 मौसम्मी के पेड़ लगाए जाने की कार्ययोजना शासन को भेजी गई। जिस पर मंडलायुक्त ने कहा कि मौसम्मी के साथ आंवला, संतरा, अंगूर, अंजीर, सेब और बेर का क्षेत्रफल भी निर्धारित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा में मंडलायुक्त ने लापरवाह शिक्षकों को नौकरी से बाहर करने की कार्रवाई के कड़े निर्देश दिए। इस मौके पर डीआईजी विपिन कुमार मिश्रा, डीएम महोबा मनोज कुमार, डीएम चित्रकूट अभिषेक आनंद, डीएम बांदा दीपा रंजन, डीएम हमीरपुर डॉ. चंद्रभूषण, संयुक्त विकास आयुक्त रमेशचंद्र पांडेय, एडीएम महोबा रामप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed