{"_id":"04cbf6baa923aa2e3cfd1d5c55f55e68","slug":"half-the-town-in-the-dark-the-water-crisis-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधा कस्बा अंधेरे में, पानी संकट छाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधा कस्बा अंधेरे में, पानी संकट छाया
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
Updated Tue, 06 Jan 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुलपहाड़ कस्बे के बस स्टैंड में स्थापित 400 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंकने
विज्ञापन
पर दो दिन से आधा कस्बा अंधेरे में डूबा है। जिससे लोगाें को भारी दिक्कत
का सामना करना पड़ रहा है। जिससे पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है। दो
दिन बीत जाने के बाद भी बिजली विभाग के अधिकारी बिजली लाइन चालू नहीं करा
सके। इससे लोगों में खासा गुस्सा है।
शनिवार की रात एक बजे बस स्टैंड का ट्रांसफार्मर फुुंक जाने से बस स्टैंड, राजा वार्ड, सोनी गंज, मेन मार्केट, हटवारा, गौतमिया मोहाल सहित आधा कस्बा अंधेरे में डूब गया। इस बावत नागरिकों ने बिजली विभाग के अधिकारियों को रविवार को सुबह जानकारी दे दी थी।
लेकिन सोमवार को रात नौ बजे तक बिजली आपूर्ति चालू नहीं हो सकी। इससे लोगाें में खासा गुस्सा है। दो दिन से लोगाें को अंधेरे में कामकाज करने पड़ रहे हैं। दो दिन से बिजली न आने के कारण इनवर्टरों ने जवाब दे दिया है।
जिससे लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वहीं पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है। बिजली विभाग के अवर अभियंता का कहना है कि बिजली आपूर्ति बहाल करने की गरज से काम शुरू करा दिया गया है। रात तक बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।