{"_id":"a9d54fc2cf30741d5d423fa5ee54d7d0","slug":"half-million-property-ashes-of-fire-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से डेढ़ लाख की सम्पति राख ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से डेढ़ लाख की सम्पति राख
ब्यूरो/ अमर उजाला, महोबा
Updated Fri, 01 May 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में दो अलग-अलग स्थानों में घटी आग की घटनाओं में डेढ़ लाख की सम्पत्ति जलकर राख हो गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने दो घ्ंाटे की मशक्त के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ितों ने आग की सूचना राजस्व विभाग को दी है।
ग्राम पवा निवासी ब्रजभूषण का कच्चा मकान खेत में स्थित है। शुक्रवार को दोपहर के समय वह अपने परिजनाें के साथ खेत में काम कर रहा था। तभी अचानक उसके मकान में आग लग गई। मकान से आग की लपटें उठती देख गृहस्वामी और अन्य ग्रामीण दौड़ पड़े और आग बुझाने में जुट गए। आग का विकराल रूप देख ग्रामीणाें ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। इसी बीच आग ने मकान के पास स्थित जीवन राजपूत और परशुराम के खेत में रखे भूसे को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के जवानों ने दो घंटा मशक्कत कर आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक ब्रजभूषण के घर में रखा पांच क्विंटल गेहूं, पंपिंग सेट मशीन, लकड़ी, कंडा और जीवन व परशुराम के खेत में रखा भूसा सहित एक लाख रुपये की क्षति हो गई। पीड़ित ग्रामीणों ने घटना की सूचना राजस्व विभाग को दी है। वहीं दूसरी घटना मोहल्ला भैरवगंज निवासी राकेश चौरसिया की मोहल्ले में ही किराना और मिठाई की दुकान है। गुरुवार को वह दुकान बंद कर घर चला गया। देर रात दुकान में आग लग गई। आग से दुकान में रखा 50 हजार रुपये का किराने का सामान और मिठाई जलकर राख हो गई। देर रात की घटना होने के कारण किसी को घटना की भनक तक नहीं लगी। सुबह दुकान से धुआं निकलता देख ग्रामीणाें ने इसकी सूचना दुकानदार को दी। मौके पर पहुंचे दुकानदार ने दुकान की शटर उठाकर देखा तो सब कुछ जलकर राख हो चुका था। दुकान में आग लगने की खबर से ग्रामीणों की खासी भीड़ जमा हो गई। पीड़ित दुकानदार ने घटना की सूचना राजस्व विभाग को दी है।