फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   GST is the backbone of the country's economy - Deputy Commissioner

जीएसटी देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़-डिप्टी कमिश्नर

Wed, 26 Feb 2020 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
GST is the backbone of the country's economy - Deputy Commissioner
महोबा। वस्तु एवं सेवा कर के डिप्टी कमिश्नर रामप्रकाश पांडेय ने कहा कि जीएसटी का दायरा बढ़ाने के लिए गांव गांव में व्यापारी चिह्नित कर जीएसटी पंजीकरण का अभियान चलाया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक व्यापारी जीएसटी से जुड़ सके। जीएसटी चोरी रोकने के लिए विभाग दिन रात काम कर रहा है। जीएसटी देश की अर्थ व्यवस्था की रीढ़ है, जिसके संग्रह से ही देश का विकास होता है।
विज्ञापन

डिप्टी कमिश्नर बुधवार को शहर के चरखारी बाईपास मार्ग स्थित वस्तु एवं सेवा कर कार्यालय में आयोजित वाणिज्यकर के 72वें स्थापना दिवस समारोह के मौके पर बोल रहे थे। उन्होंने जीएसटी की सरलीकृत कर व्यवस्था की व्यापारियों को जानकारी दी। विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर जयप्रकाश ने कहा कि वाणिज्यकर की प्रदेश में स्थापना 26 फरवरी 1948 को हुई थी। 72 वर्षों के सफर में पहले बिक्रीकर फिर व्यापार कर, वाणिज्यकर, वस्तु एवं सेवा कर के रूप में विभाग को जाना जा रहा है। वाणिज्यकर अधिकारी धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि जीएसटी बेहद सरलीकृत कर प्रणाली है। व्यापारियों को केवल उसके समझने की जरूरत है। व्यापारी नेता राहुल अग्रवाल, पंकज, रामजी, सेवक नंदवानी, विनोद पुरवार आदि ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर सर्वाधिक जीएसटी देने वाले बुंदेलखंड ऑटो मोबाइल, खजुराहो मोटर्स आदि व्यापारियों को शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रदीप गुप्ता, कालूराम, समीर अहमद, राम सिंह, अरुण पुरवार, हृदेश, पंकज, सुनील जयसवाल, कपिल चौबे, रूपेश, नीरज वर्मा समेत आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed