{"_id":"5703f8864f1c1b5935c811fd","slug":"government-wasting-money","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र का पैसा बर्बाद कर रही प्रदेश सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र का पैसा बर्बाद कर रही प्रदेश सरकार
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Tue, 05 Apr 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
वार्ता करते पूर्व सांसद गंगाचरन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व सांसद गंगाचरन राजपूत ने कहा कि केंद्र के पैसे को प्रदेश सरकार बर्बाद कर रही है।राहत पैकेटों में मुख्यमंत्री के साथ प्रधानमंत्री की भी फोटो लगाना चाहिए। बुंदेलखंड में ग्रिड के साथ ही कैडर बनाया जाए। इससे बुंदेलखंड के लोगों को नौकरी मिल सके।
पूर्व सांसद गंगाचरन राजपूत मंगलवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बुंदेलखंड के लोगों को दैवी आपदा से राहत देने के लिए नौ अप्रैल को बैठक बुला रहे हैं। इसके लिए उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव, कृषि सचिव और सिंचाई सचिव को तलब किया गया है। बैठक में सूखे से निपटने पर विचार किया जाएगा। पांच साल में जिले में 641 लोग आत्महत्या कर चुके हैं।
पूर्व सांसद ने बताया कि वह प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर महोबा में एम्स और जिले के सभी तालाबों की खुदाई की मांग कर चुके हैं। बुंदेलखंड में किसानों के बिजली बिल माफ किए जाएं । इस मौके पर देवेंद्र गुप्ता मौजूद रहे।