फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Gorakhagiri fair was not organized due to Corona in mahoba

महोबाः कोरोना के चलते नहीं हुआ गोरखगिरी मेले का आयोजन

Wed, 05 Aug 2020 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Gorakhagiri fair was not organized due to Corona in mahoba
गोरखगिरि मेला स्थल पड़ा वीरान - फोटो : MAHOBA
महोबा। उत्तर भारत के विख्यात कजली मेले के दूसरे दिन लगने वाले गोखारगिरि मेले का भी कोरोना के चलते इस बार आयोजन नहीं हुआ। इससे लोगो को मायूस होकर लौटना पड़ा। इतना ही नहीं इस साल मेला स्थल पर होने वाले दंगल का आयोजन भी स्थगित कर दिया गया है। मेला स्थल पर दुकानें न लगने से सन्नाटा छाया रहा।
विज्ञापन

गुरू गोरखनाथ की तपोभूमि गोरखगिरि में लगने वाला मेला भी अब इतिहास के पन्नों में सिमटकर रह गया है। पहले प्रशासन ने कजली मेले के नाम में इसे खत्म करने की कोशिश की। बची-खुची कसर वैश्विक महामारी कोरोना ने पूरी कर दी। आज गोरखगिरि क्षेत्र में सन्नाटा पसरा हुआ है। आसपास स्थित सभी ऐतिहासिक व धार्मिक स्थलों में न कहीं कोई सजावट हुई और न गांवों से आने वाले श्रद्धालु दिखे।
विज्ञापन

बुंदेली समाज के संयोजक तारा पाटकर बताते हैं कि कभी कजली मेला शुरू होने के एक हफ्ते पहले से यहां घूमने वालों की भीड़ नजर आने लगती थी। मंदिरों में रंगाई-पुताई और सजावट शुरू हो जाती थी। दुकानें सजने लगती थी। वीर रस से ओत-प्रोत आल्हा की गूंज सुनाई देने लगती थी। दंगल की तैयारियां शुरू हो जाती थी, लेकिन अब सब कुछ खत्म हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पृथ्वीराज से जीत के उपलक्ष्य में यहां गोरखगिरि मेले की शुरूआत हुई थी। दूर-दूर से आने वाले लोग गोरखगिरि के ऊपर सिद्ध बाबा, अंधियारी और उजयारी गुफा घूमने जाते थे। इसके अलावा पहाड़ के चारों ओर स्थित काल भैरव, नागौरिया, छोटी चंडिका, महावीरन मंदिर के दर्शन करते थे। यहां तांडव नृत्य करते हुए शिव की 15 फिट ऊंची ऐसी मूर्ति है। जो अपने-आप में अनूठी है। आल्हा परिषद के अध्यक्ष शरद तिवारी का कहना है कि अगली बार से सिर्फ कजली मेले का ही आयोजन किया जाएगा, जो सात दिनों तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed