{"_id":"61895df663caca07972a452a","slug":"goods-worth-six-lakhs-stolen-from-house-mahoba-news-knp662799399","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान के दरवाजे की कुंडी तोड़कर चोरों ने उड़ाया छह लाख का माल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान के दरवाजे की कुंडी तोड़कर चोरों ने उड़ाया छह लाख का माल
विज्ञापन
चोरी की घटना के बाद बिखरा सामान दिखाता पीड़ित।
- फोटो : MAHOBA
खन्ना (महोबा)। थाना क्षेत्र के में रविवार की रात चोरों ने मकान के दरवाजे की कुंडी तोड़कर 75 हजार रुपये समेत छह लाख के कीमत के जेवरात चोरी कर लिए। घटना के समय परिवार मकान के एक कमरे में गहरी नींद में सोता रहा।
मवईखुर्द गांव निवासी हरिचरण रात में खाना खाने के बाद परिवार समेत सो गया। देर रात पीछे के दरवाजे की कुंडी तोड़कर चोर अंदर प्रवेश हुए। इसके बाद कमरे का ताला तोड़कर अटैची व बक्से चोर उठा ले गए। रात तीन बजे जब गृहस्वामी जागा तो ताले टूटे और माल गायब देख उसके होश उड़ गए। घटना की सूचना तत्काल थाना खन्ना पुलिस को दी गई। सोमवार की सुबह अटैची व बक्सा गांव के बाहर खेत में पड़े मिले औैर माल गायब मिला।
पीड़ित हरिचरन ने बताया कि बक्सों में 75 हजार रुपये व तीन बहुओं के जेवर रखे थे। जिसे चोर चोरी कर ले गए हैं। गांव के बाहर बक्से टूटे मिले लेकिन माल गायब था। थाना प्रभारी राधेश्याम वर्मा का कहना है कि तहरीर मिली है। जांच कराई जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा।